|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Thursday, May 24, 2012  |  Last Update - 12:32 PM IST
साहित्य
  आप यहाँ हैं: होम » विचार » साहित्य

प्यार और आदर्श

Story Update : Saturday, March 10, 2012    11:36 PM

महीने भर की दुविधा के बाद मैंने अपने दोस्त से पूछ ही लिया, प्रेम विवाह के बारे में तुम्हारी क्या राय है?

एक दम गंभीर होकर उसने मुझे दो पल के लिए निहारा और एक दार्शनिक मुद्रा में कहने लगा, ‘मेरी राय में तो प्रेम संबंध ही महत्वपूर्ण है। प्रेम के पश्चात ही विवाह रचाना चाहिए। जो लोग प्रेम से वंचित रह जाते हैं, वे दुनिया की सबसे खूबसूरत एवं जादूभरी एक अनोखी अनुभूति से अनभिज्ञ रह जाते हैं।’

इतना कहकर एक गूढ़ मुस्कान लिए उसने आगे पूछा, ‘लड़की कौन है?’

मेरे दोस्त को यकीन था कि हीरो मेरे सिवाय कोई और नहीं है। लेकिन मुझे लगा मानो मेरे मन से एक पहाड़ उतर गया हो। मैंने चैन की सांस ली और कहा, ‘सवाल पहले लड़के का होना चाहिए।

हमारा दोस्त मुकेश, मुक्ता से शादी करना चाहता है। वे दोनों एक दूसरे को न जाने कब से चाहने लगे हैं।’ उसने मेरी बात को पूरा नहीं होने दिया। वह गुस्से से कांपने लगा और गालियों की बौछार के साथ चिल्लाया, ‘कहां है वह? मैं उसकी जान ले लूंगा...।’
मुक्ता उसकी बहन थी। - एन उन्नी


12

print

खबर पर अपनी राय दें

आप की राय -
mohd usman, delhi
हर किसी इंसान ने प्यार को अलग तरह से समझा और जाना है किसी ने कहाः है इस लफ्जे मुहब्बत का अदना सा फ़साना है , सिमटे तो दिले आशिक , फैले तो ज़माना है अमीर खुसरो की राय प्यार्र के बारे मैं कुछ इस तरह हैं खुसरो दरिया प्रेम का उलटी बा की धार जो उतरा सो डूब गया जो डूबा सो पार
manisha bharduwaj, meerut
सब बकवास है प्यार का नाम लियब नहीं और लोग गलत समझने लगते है प्यार तो भाई बहन भी करते है
pooja, ghaziabad
सच कहो तो प्यार सिर्फ एक नाम है हकीक़ते की दुनिया मई इसका कोई मतलब नहीं होता मई नहीं मानते की इस दुनिया मई सच प्यार है
MANISH KUMAR, ballia
प्यार तो प्यार होता यहाँ तक की लोग प्यार में जान तक दे देते है
sunil datt bisht, champawat
प्रेम की हीसातमक अभीव्क्ती
mobin, pune
लोग दुसरे के शादी में मजा लेते है अपने में नहीं
Kailash Shakya, Etah
Agar aap pyar karte hai
Lovely singh, Delh
In my opinion ,love is the sixth sense which spoils all the five sense and you become a nonsense
sapna gangwar, bareilly
प्यार करना तो आसान है पर उसे निभाना बहुत मुश्किल है ..
Anju Arya, Bahjoi
कथनी और करनी में अंतर ही आजकल के आदर्श-वाद का व्यावहारिक रूप है.
RAJAT, modinagar
सच सुनकर तकलीफ तो होती ही है .
Kiran Kumar Sambhav Sharma, Lucknow
Abhi tak dub kar sunte the har kissa muhabbt ka, mai kisse ko hakikat me badal baitha to hungama.
नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
कथा / लघुकथा की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132