|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Thursday, May 24, 2012  |  Last Update - 12:19 PM IST
आखिरी कोना
  आप यहाँ हैं: होम » विचार » आखिरी कोना

तेरह लाख जवानों के नए मुखिया

Story Update : Friday, March 09, 2012    11:34 PM

देश के अगले थल सेनाध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल बिक्रम सिंह होंगे। वह मौजूदा कमांडरों में सबसे वरिष्ठ हैं। आगामी 31 मई को जनरल वी के सिंह की सेवानिवृत्ति के बाद वह थल सेना के 13 लाख जांबाज जवानों का नेतृत्व करेंगे और उनका कार्यकाल 31 मई, 2014 तक होगा।

59 वर्षीय जनरल बिक्रम सिंह इस पद को सुशोभित करने वाले दूसरे सिख हैं। उनकी नियुक्ति से भारतीय सेना में एक नए युग का सूत्रपात होगा, क्योंकि वह पहले ऐसे सेनाध्यक्ष होंगे, जिन्होंने 1971 के बांग्लादेश मुक्तियुद्ध में हिस्सा नहीं लिया है। बिक्रम सिंह ने 31 मार्च, 1972 को सेना की सिख लाइट इफैंट्री रेजिमेंट में कमीशन प्राप्त किया था।

अपने 40 वर्षों के लंबे करियर में उन्होंने कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालीं। आतंकवाद से जूझ रहे जम्मू-कश्मीर में सेना की उत्तरी कोर के कमांडर के रूप में अपने फर्ज को बखूबी अंजाम देने के अलावा उन्होंने कांगो में संयुक्त राष्ट्र के बहुराष्ट्रीय शांति रक्षा मिशन के उप सेना कमांडर के रूप में काम किया। 1990 के दशक में उन्होंने निकारागुआ और अल सल्वाडोर में संयुक्त राष्ट्र के पर्यवेक्षक के रूप में भी काम किया है।

उन्होंने डिफेंस सर्विस स्टाफ कॉलेज, आर्मी वार कॉलेज और अमेरिकी आर्मी वार कॉलेज, पेनसिलवेनिया में विशिष्टता के साथ पढ़ाई की। इंदौर विश्वविद्यालय से उन्होंने रक्षा प्रबंधन में एम.फिल भी किया है। राष्ट्रपति द्वारा उन्हें परम विशिष्ट सेवा मेडल, उत्तम युद्ध सेवा मेडल, अति विशिष्ट सेवा मेडल, सेना मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल और मानद एडीसीज की उपाधि मिली है। उनके परिवार में पत्नी सुरजीत कौर और दो बेटे हैं। स्कूली जीवन मे उन्हें दो बार सर्वश्रेष्ठ गायक का पुरस्कार भी मिला।


2

print

खबर पर अपनी राय दें

आप की राय -
Mohd.jalil, Mainpuri
Bhaiya ji se hum yuwao ko aas h ki hum b.ed berozgaro ko rojgar de warna abhi to hum log paise se hath dho baithe h lekin ab jaan se jayege so plz bhaiya ji hum logo ki tarf jarur dekhana...
VIJAY KUMAR SHARMA, new delhi
नए मुखिया जी को अग्रिम बधाई और में भगवान से विनती करूँगा की वो आपको इतनी ताकत दे की आप दुश्मनों को सबक सिखा सके और भारत का नाम सरे जग में ऊँचा करे
नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
सबसे अलग की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132