|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Thursday, May 24, 2012  |  Last Update - 12:09 PM IST
उड़ान
  आप यहाँ हैं: होम » मैगज़ीन » उड़ान

नेस्ट - 2012

Story Update : Sunday, February 05, 2012    3:51 AM
Nest 2012

वैसे तो विज्ञान के विद्यार्थी इंजीनियरिंग या मेडिकल में कैरियर बनाने के प्रति तत्पर दिखते हैं, पर साइंस स्ट्रीम का उच्च स्तरीय अध्ययन कई अन्य तरह से भी कैरियर के निर्माण में सहायक है। इसके लिए जरूरी है कि पढ़ाई किसी अच्छे संस्थान से की जाए। इस दृष्टिकोण से इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन ऐंड रिसर्च, भुवनेश्वर और यूनिवर्सिटी ऑफ मुंबई - डिपार्टमेंट ऑफ एटमिक एनर्जी, सेंटर ऑफ एक्सेलेंस इन बेसिक साइंस के एमएससी कोर्सेज पर नजर डाली जा सकती है।

एडमिशन टेस्ट
इन संस्थानों में इंटीग्रेटेड एमएससी में एडमिशन के लिए विद्यार्थियों को नेस्ट (नेशनल एंट्रेंस स्क्रीनिंग टेस्ट) से गुजरना होगा, जिसके सत्र 2012 के लिए एग्जाम संबंधी अधिसूचना जारी हो चुकी है। इंटीग्रेटेड एमएससी 5 वर्ष का कोर्स है।

शैक्षणिक योग्यता
इस टेस्ट के लिए आवेदन करनेवाले अभ्यर्थियों के लिए जरूरी है कि वे कम-से-कम 60 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी अथवा मैथमेटिक्स से पास हों।

आयु सीमा
अभ्यर्थियों की आयु सीमा 24 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया
अभ्यर्थियों को नेस्ट - 2012 में बैठना होगा। लिखित परीक्षा 27 मई, 2012 को देशभर में कई केंद्रों पर होगी। लिखित परीक्षा में पांच सेक्शन होंगे- जनरल साइंस, फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और मैथमेटिक्स। जनरल साइंस सभी अभ्यर्थियों के लिए है, जबकि बाकी चार भागों में से किसी तीन का चयन किया जा सकता है। इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है। लिखित परीक्षा में चुने गए अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

आवेदन प्रक्रिया
आवेदन-पत्र डाक से मंगाए जा सकते हैं, जिन्हें भरकर दिए गए पते पर भेजें। इसके अलावा ऑनलाइन प्रावधान भी है, जिसके बारे में विस्तृत जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध है।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132