|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Thursday, May 24, 2012  |  Last Update - 9:01 AM IST
टेनिस
  आप यहाँ हैं: होम » खेल » टेनिस

रिटायर्ड हर्ट ली ना, पेरिस ओपन से बाहर

पेरिस/आईएएनएस।
Story Update : Wednesday, February 08, 2012    2:57 PM
retired hurt Lee na out of Paris Open

पिछले वर्ष की फ्रेंच ओपन ग्रैंड स्लैम चैंपियन चीन की महिला टेनिस खिलाड़ी ली ना डब्‍ल्यूटीए पेरिस ओपन के पहले ही दौर में रिटायर्ड हर्ट होकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। डब्‍ल्यूटीए वेबसाइट के मुताबिक विश्‍व की नौवीं वरीयता प्राप्त ली ना और बुल्गारिया की स्वेताना पिरोनकोवा के बीच मंगलवार को एकल स्पर्धा का पहले दौर का मुकाबला खेला जा रहा था।

मैच के बीच में ली ना की पीठ में दर्द की समस्या उत्पन्न हो गई जिसके बाद उन्होंने अपने फिजियो को कोर्ट पर बुलाया। ली ना ने टेप लपेटकर खेलने की कोशिश की लेकिन उनका दर्द बढ़ता गया और उन्होंने अंत में रिटायर्ड हर्ट होने का फैसला किया। ली ना जब रिटायर्ड हर्ट होकर कोर्ट से बाहर गईं उस समय पिरोनकोवा 7-6(5), 3-2 से आगे थीं। दूसरी ओर, विश्‍व की पूर्व शीर्ष वरीयता प्राप्त सर्बिया की जेलेना यांकोविच ने जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
टेनिस की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132