|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Thursday, May 24, 2012  |  Last Update - 9:00 AM IST
टेनिस
  आप यहाँ हैं: होम » खेल » टेनिस

टेनिस रैंकिंगः सोमदेव टॉप-100 से बाहर

नई दिल्ली (आईएएनएस)।
Story Update : Monday, February 06, 2012    2:17 PM
Tennis Ranking Somdev out of top 100

भारत के सर्वोच्च वरीयता प्राप्त खिलाड़ी सोमदेव देवबर्मन पेशेवर टेनिस संघ (एटीपी) द्वारा सोमवार को जारी ताजा विश्व वरीयता एकल क्रम में शीर्ष-100 से बाहर हो गए हैं। एटीपी की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, सोमदेव 32 पायदान नीचे खिसककर 122वें स्थान पर पहुंच गए हैं। इससे पहले वह 90वें स्थान पर थे।

25 जुलाई, 2011 को करियर की सर्वश्रेष्ठ 62वें स्थान पर पहुंचने वाले सोमदेव इस समय कंधे की चोट से परेशान हैं। इसी वजह से उन्होंने वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में हिस्सा नहीं लिया था। युगल वर्ग में भारतीय खिलाड़ियों की रैंकिंग पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। लिएंडर पेस सातवें, रोहन बोपन्ना 11वें और महेश भूपति 16वें स्थान पर विराजमान हैं।

युगल टीम रैंकिंग में पेस और चेक गणराज्य के राडेक स्टेपानेक की जोड़ी शीर्ष पर बनी हुई है। दूसरी ओर, महिलाओं की एकल वरीयता क्रम में सानिया 111वें स्थान पर बनी हुई हैं जबकि युगल में वह करियर की सर्वश्रेष्ठ सातवें स्थान पर विराजमान हैं।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
टेनिस की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132