|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Thursday, May 24, 2012  |  Last Update - 9:00 AM IST
टेनिस
  आप यहाँ हैं: होम » खेल » टेनिस

टेनिस रैंकिंगः सानिया व सोमदेव को नुकसान

नई दिल्ली/आईएएनएस।
Story Update : Monday, January 30, 2012    1:58 PM
Tennis Ranking Saniy and Somdev WTA

भारतीय स्टार खिलाड़ी सानिया मिर्जा को महिला टेनिस संघ (डब्‍ल्यूटीए) और सोमदेव देवबर्मन को पेशेवर टेनिस संघ (एटीपी) द्वारा जारी ताजा विश्व वरीयता एकल क्रम में नुकसान हुआ है। सानिया पांच जबकि सोमदेव चार स्थान लुढ़क गए हैं।

एकल वरीयता क्रम में सानिया 106 से 111वें स्थान पर फिसल गई हैं जबकि युगल में उन्हें फायदा हुआ है और वह 11वें से सातवें स्थान पर पहुंच गई हैं। रविवार को सम्पन्न हुए वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन के एकल स्पर्धा में सानिया पहले दौर में ही हार गई थीं जबकि युगल में उन्होंने रूस की एलेना वेस्नीना के साथ मिलकर सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था।

पुरुषों में एकल क्रम में सोमदेव 86 से 90वें स्थान पर पहुंच गए हैं। सोमदेव इस समय कंधे की चोट से परेशान हैं। इसी वजह से उन्होंने आस्ट्रेलियन ओपन में हिस्सा नहीं लिया था। पुरुष युगल वर्ग में लिएंडर पेस सातवें स्थान पर हैं जबकि महेश भूपति को आठ पायदान का नुकसान हुआ है और वह आठवें से 16वें स्थान पर पहुंच गए हैं। रोहन बोपन्ना 11वें स्थान पर हैं।

युगल टीम रैंकिंग में पेस और चेक गणराज्य के राडेक स्टेपानेक की जोड़ी शीर्ष पर है। पेस और स्टेपानेक ने शनिवार को आस्ट्रेलियन ओपन ग्रैंड स्लैम युगल का खिताब अपने नाम किया था। पुरुषों के एकल वर्ग में शीर्ष नौ तक कोई बदलाव नहीं हुआ है। सर्बिया के नोवाक जोकोविक पहले स्थान पर बने हुए हैं जबकि स्पेन के राफेल नडाल दूसरे और स्विटजरलैंड के रोजर फेडरर तीसरे स्थान पर हैं।

महिला वर्ग में डेनमार्क की कैरोलीन वोजनियास्की शीर्ष से चौथे स्थान पर पहुंच गई हैं जबकि आस्ट्रेलियन ओपन ग्रैंड स्लैम जीतने वाली बेलारूस की विक्टोरिया अजारेंका आधिकारिक रूप से शीर्ष पर काबिज हो गई हैं। अजारेंका तीसरे से पहले स्थान पर पहुंची हैं। रूस की मारिया शारापोवा चौथे से तीसरे स्थान पर पहुंच गई हैं जबकि पेत्रा क्वितोवा दूसरे स्थान पर बरकरार हैं।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
टेनिस की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132