|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Thursday, May 24, 2012  |  Last Update - 8:59 AM IST
टेनिस
  आप यहाँ हैं: होम » खेल » टेनिस

एस्टोरियल ओपन में हिस्सा लेंगे पोटरो

एस्टोरियल/आईएएनएस।
Story Update : Wednesday, February 01, 2012    12:36 PM
Storiyl attend Open Juan Martin del Potro

विश्‍व के 10वीं वरीयता प्राप्त अर्जेंटीना के टेनिस खिलाड़ी जुआन मार्टिन डेल पोटरो इस वर्ष अपने खिताब की रक्षा करने के लिए एस्टोरियल ओपन में हिस्सा लेंगे। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के 23वें संस्करण का आयोजन 28 अप्रैल से 6 मई, 2012 के बीच होगा। पोटरो इस टूर्नामेंट में तीसरी बार उतरेंगे। वह पिछले वर्ष के विजेता हैं।

पेशेवर टेनिस संघ (एटीपी) वर्ल्ड टूर-250 क्ले कोर्ट टूर्नामेंट में पोटरो ने वर्ष 2011 के खिताबी मुकाबले में फर्नांडो वर्दास्को को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया था। एटीपी की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक ‘मैं एस्टोरियल ओपन टूर्नामेंट में अपने खिताब के बचाव के लिए मिले मौके से खुश हूं। इस टूर्नामेंट से मेरी यादें जुड़ी हुई हैं।

कलाई की चोट से उबरने के बाद मेरा आत्मविश्वास लौट आया है।’ गौरतलब है कि पोटरो हाल में सम्पन्न वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में सफल रहे थे।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
टेनिस की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132