|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Thursday, May 24, 2012  |  Last Update - 8:58 AM IST
टेनिस
  आप यहाँ हैं: होम » खेल » टेनिस

अपने प्रदर्शन से संतुष्ट हैं शारापोवा

मास्को (आईएएनएस)।
Story Update : Sunday, February 05, 2012    11:56 AM
Sharapova satisfied with her performance

विश्व की तीसरी वरीयता प्राप्त रूसी टेनिस खिलाड़ी मारिया शारापोवा फेड कप विश्व ग्रुप के पहले दौर के मुकाबले में अपने प्रदर्शन से खुश हैं। शनिवार को खेले गए एकल स्पर्धा के पहले दौर के मुकाबले में शारापोवा ने स्पेन की सिल्विया सोलर-एसपिनोसा को 6-2, 6-1 से हराकर अपनी टीम को 1-0 से आगे कर दिया।

जीत के बाद शारापोवा ने कहा, ‘‘मैं मुकाबला शुरू होने से पहले थोड़ी नर्वस थी क्योंकि पिछले फेड कप में मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में असफल रही थी।’’ शारापोवा तीसरी बार इस टूर्नामेंट में खेल रही हैं।

तीन बार की ग्रैंड स्लैम चैम्पियन शारापोवा ने वर्ष 2008 में इजरायल के खिलाफ खेले गए इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के दोनों एकल मुकाबले जीते थे। पिछले वर्ष फ्रांस के खिलाफ खेले गए शुरुआती एकल मुकाबले में वह हार गई थीं। बकौल शारापोवा, ‘‘मैंने आज अच्‍छे खेल का प्रदर्शन किया। वास्तव में मैं अपने प्रदर्शन से संतुष्ट हूं।’’ उल्लेखनीय है कि शारापोवा अगले एकल मुकाबले में कार्ला सुआरेज नवारो से भिड़ेंगी।


1

print

खबर पर अपनी राय दें

आप की राय -
swati, lucknow
you r very cute.
नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
टेनिस की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132