|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Thursday, May 24, 2012  |  Last Update - 8:57 AM IST
टेनिस
  आप यहाँ हैं: होम » खेल » टेनिस

बोपन्ना से बनाऊंगा दूरीः कुरैशी

कराची/आईएएनएस।
Story Update : Tuesday, January 31, 2012    1:40 PM
Qureshi will awey Bopanna

पाकिस्तान के स्टार टेनिस खिलाड़ी एसाम उल हक कुरैशी ने कहा है कि यदि वह अपने नए जोड़ीदार जीन-जूलिएन रोजर के साथ अच्छा परिणाम देने में सफल रहते हैं, तो भविष्य में उनका भारत के रोहन बोपन्ना के साथ दोबारा खेलने का विकल्प खत्म हो जाएगा। कुरैशी और बोपन्ना एक साथ खेलते हुए कई खिताब जीत चुके हैं।

लंदन ओलंपिक पर दोनों की नजर
‘इंडो-पाक’ एक्सप्रेस के नाम से विख्यात कुरैशी और बोपन्ना ने हाल में अलग होने का फैसला किया था। हाल में संपन्‍न साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन के युगल स्पर्धा में कुरैशी नीदरलैंड्स के रोजर के साथ उतरे थे। दूसरी ओर बोपन्ना ने महेश भूपति के साथ जोड़ी बनाई थी। दोनों खिलाड़ियों की नजर इस वर्ष लंदन ओलम्पिक में हिस्सा लेने पर टिकी हुई है।

ऑस्ट्रेलियन ओपन के क्‍वार्टर फाइनल में हारी जोड़ी
समाचार पत्र ‘द न्यूज’ ने कुरैशी के हवाले से लिखा है, ‘यदि मेरी और रोजर की जोड़ी अचछे परिणाम देने में सफल रहती है तो मैं बोपन्ना के साथ जोड़ी बनाने पर विचार नहीं करूंगा।’ उल्लेखनीय है कि रविवार को संपन्‍न ऑस्ट्रेलियन ओपन में बोपन्ना और रोजर की जोड़ी क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय करने में सफल रही थी। साथ ही इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाले कुरैशी पाकिस्तान के पहले खिलाड़ी बन गए।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
टेनिस की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132