|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Thursday, May 24, 2012  |  Last Update - 8:54 AM IST
टेनिस
  आप यहाँ हैं: होम » खेल » टेनिस

ग्रैंड स्लैम से बड़ा है ओलंपिक पदक : पेस

नई दिल्ली।
Story Update : Thursday, February 09, 2012    12:32 AM
Olympic is larger than Grand Slam medal Leander

आगामी लंदन ओलंपिक में अपना छठा ओलंपिक खेलने जा रहे भारतीय टेनिस स्टार लिएंडर पेस ने कहा कि उनके लिए कैरियर ग्रैंड स्लैम से बड़ा ओलंपिक पदक है। 38 वर्षीय पेस ने हाल ही में आस्ट्रेलियन ओपन का युगल खिताब जीतकर कैरियर ग्रैंड स्लेम पूरा किया। 1996 के अटलांटा ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले पेस को लंदन ओलंपिक में पदक का दावेदार माना जा रहा है।

मेरे लिए ओलंपिक हमेशा विशेष
अटलांटा ओलंपिक के पदक को याद करते हुए पेस ने कहा, ‘वह मुझे कोई तुक्के से नहीं मिला था। मैंने इसके लिए कड़ी मेहनत की थी। मेरे लिए ओलंपिक हमेशा विशेष रहे हैं और अटलांटा का पदक मेरे जीवन की सर्वश्रेष्ठ उपलब्धि है। हालांकि कैरियर ग्रैंड स्लैम भी इसके आसपास ही पहुंचता है मगर ओलंपिक पदक तो अपने आप में विशेष है। यह मेरा छठा ओलंपिक होगा और मुझे लगता है कि बहुत कम एशियाई खिलाड़ियों को यह उपलब्धि हासिल होगी।’

पेस के साथ जोड़ी नहीं
भारत के दिग्गज टेनिस प्लेयर महेश भूपति ने साफ कर दिया है कि वह अब दोबारा लिएंडर पेस के साथ जोड़ी नहीं बनाएगे। वह अपने नए जोड़ीदार रोहन बोपन्ना के साथ तकनीक पर काम कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि लंदन ओलंपिक के लिए बेहतरीन टीम उतारने पर फैसला करने का काम एआईटीए का है न कि मेरा और पेस का। बहरहाल, मैं और बोपन्ना को एक-दूसरे से तालमेल बिठा रहे हैं। बोपन्ना ने उच्च स्तर पर सिंगल्स और डबल्स दोनों में ही बेहतर प्रदर्शन किया है।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
टेनिस की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132