बेलारूस की विक्टोरिया अजारेंका ने फाइनल में पूर्व चैंपियन रूस की मारिया शारापोवा को 6-3, 6-0 से हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीत लिया। अपना पहला ग्रैंड स्लैम जीतने के साथ के ही आजरेंका महिला वर्ल्ड रैंकिंग में नंबर वन का स्थान भी सुनिश्चित कर लिया।
तीसरी सीड अजारेंका ने तीन बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन शारापोवा की चुनौती मात्र एक घंटे 22 मिनट में खत्म की। इस खिताबी जीत से उन्हें 23 लाख डॉलर की इनामी राशि मिली। इसके साथ उनकी कैरियर की कमाई एक करोड़ डॉलर पार गई। अजारेंका सिंगल्स ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाली बेलारूस की पहली खिलाड़ी हैं।
पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल खेल रही 22 वर्षीय अजारेंका ने पूरे मैच के दौरान बेहतर प्रदर्शन कर वर्ष 2008 की चैंपियन शारापोवा को अपने ऊपर हावी होने का भी मौका नहीं दिया। हालांकि अजारेंका ने नर्वस शुरुआत और तीन डबलस फाल्ट करते हुए पहले गेम में अपनी सर्विस गंवा दी। साइबेरियन साइरन के नाम से मशहूर शारापोवा ने इसका फायदा उठाते हुए 2-0 की बढ़त बना ली लेकिन। रूसी ग्लैमर गर्ल की तीन बेजा भूलें अजारेंका को वापसी का मौका दे दिया।
बेलारूसी बाला ने पहले 2-2 की बराबरी की और उसके बाद लगातार नौ गेम जीतकर खिताब अपने नाम किया। शारापोवा ने पूरे मैच में दौरान 30 बेजा गलतियां की, जो अंतत: उन्हें भारी पड़ी। शारापोवा के मुकाबले अजारेंका ने केवल 12 बेजा भूलें की। अजारेंका की जहां 71 प्रतिशत पहली सर्विस सटीक रही, वहीं शारापोवा की 64 प्रतिशत पहली सर्विस सटीक रही। अजारेंका ने जहां सात में से पांच ब्रेक अंक भुनाए वहीं, शारापोवा चार में से एक ब्रेक अंक ही भुना सकी।
0
खबर पर अपनी राय दें