रिकॉर्ड 16 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता रोजर फेडरर को भले ही ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में स्पेन के राफेल नदाल के हाथों शिकस्त मिली लेकिन टेनिस प्रशंसकों की नजर में वह टेनिस इतिहास के सर्वकालिक महानतम पुरुष खिलाड़ी हैं।
ऑस्ट्रेलियन ओपन डाट काम द्वारा 35000 टेनिस प्रशंसकों के बीच कराए गए सर्वेक्षण में 70 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने फेडरर को अपनी पहली पसंद बताया। स्विस खिलाड़ी को कुल 25000 से अधिक मत मिले। फेडरर के चिर प्रतिद्वंद्वी और दस बार के ग्रैंड स्लेम विजेता नदाल को मात्र 4000 हजार मत मिले।
अमेरिकी दिग्गज पीट सम्प्रास को महज छह प्रतिशत वोट मिले जबकि ऑस्ट्रेलिया के राड लेवर चार प्रतिशत मतों के साथ चौथे स्थान पर रहे। लेवर मेलबर्न पार्क में ही हैं और अपनी पहली ग्रैंड स्लेम जीत की 50वीं वर्षगांठ बना रहे हैं। फेडरर को बृहस्पतिवार को यहां सेमीफाइनल में नदाल के हाथों 7-6, 2-6, 6-7, 4-6 से शिकस्त मिली।
0
खबर पर अपनी राय दें