सर्बिया के नोवाक जोकोविच साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में स्पेन के राफेल नदाल पर भारी पड़े लेकिन लोकप्रियता के मामले में नदाल उनसे मीलों आगे रहे। टूर्नामेंट के अधिकारिक वेबसाइट पर सर्वाधिक लोकप्रिय 40 खिलाड़ियों के पूल में नदाल को सर्वाधिक 69511 अंक मिले जबकि स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर को 48435 अंक और जोकोविच को 45965 अंक मिले।
महिलाओं की उपविजेता रूस की मारिया शारापोवा को चौथे और ब्रिटेन के एंडी मरे पांचवें स्थान पर रहे। बर्नार्ड टोमिक छठवें, पहली बार ग्रैंड स्लैम चैंपियन बनी अजारेंका सातवें, आस्ट्रेलिया के लेटन हेविट आठवें, पूर्व चैंपियन बेल्जियम की किम क्लिस्टर्स नौवें और चेक गणराज्य के टामस बर्डिच 10वें स्थान पर रहे।
0
खबर पर अपनी राय दें