|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Thursday, May 24, 2012  |  Last Update - 8:51 AM IST
टेनिस
  आप यहाँ हैं: होम » खेल » टेनिस

जोकोविक बने वर्ल्ड स्पोर्ट्स ऑफ द ईयर

लंदन ।
Story Update : Tuesday, February 07, 2012    12:22 PM
Djokovic became the World Sports of the Year

विश्व के सर्वोच्च वरीयता प्राप्त सर्बियाई टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविक को लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स मैन ऑफ द इयर चुना गया है। इस पुरस्कार के लिए छह खिलाड़ियों को नामित किया गया था जिनमें जोकोविक का दावा सबसे मजबूत था। जोकोविक ने वर्ष 2011 में तीन ग्रैंड स्लैम खिताब जीते थे। इसमें आस्ट्रेलियन ओपन, विम्बलडन और अमेरिकी ओपन शामिल है।

इसके अलावा जोकोविक की जीत-हार का रिकॉर्ड 70-6 था। पेशेवर टेनिस संघ (एटीपी) के कार्यकारी अध्यक्ष ब्रैड ड्रेवेट ने कहा, ‘‘एटीपी की ओर से मैं जोकोविक को मुबारकबाद देता हूं। वह इस पुरस्कार के हकदार थे।’’ स्पेनिश फुटबाल क्लब बार्सिलोना के लिए खेलने वाले स्टार खिलाड़ी लियोनल मेसी इस पुरस्कार के लिए जोकोविक को कड़ी टक्कर देते नजर आ रहे थे।

टेनिस खिलाड़ियों में 16 बार के ग्रैंड स्लैम चैम्पियन स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर चार बार इस खिताब को अपने नाम कर चुके हैं जबकि विश्व रिकॉर्डधारी एथलीट जमैका के उसैन बोल्ट दो बार यह खिताब जीत चुके हैं और वह तीसरी बार नामांकन में शामिल थे।

उल्लेखनीय है कि जोकोविक ने जनवरी में सम्पन्न वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन के खिताबी मुकाबले में विश्व के दूसरी वरीयता प्राप्त स्पेन के राफेल नडाल को हराकर इस खिताब पर तीसरी बार कब्‍जा जमाया था।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
टेनिस की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132