|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Thursday, May 24, 2012  |  Last Update - 8:50 AM IST
टेनिस
  आप यहाँ हैं: होम » खेल » टेनिस

दो महान खिलाड़ियों का होगा जोरदार मुकाबला

मेलबर्न/बोरिस बेकर।
Story Update : Sunday, January 29, 2012    12:24 AM
Combat of two great players tennis

मारिया शारापोवा के बारे में एक सवाल पूछा गया। वह एक महान चैंपियन हैं लेकिन हाल के सालों में वह फाइनल में ऐसा करने में सक्षम नहीं दिखी, साथ ही वह बड़े स्टेज पर स्थिर दिखाई दी। शनिवार को फाइनल में विक्टोरिया अजारेंका शुरुआत में नर्वस थी लेकिन शारापोवा इसका फायदा नहीं उठा सकीं। मुझे संदेह है कि खुद से ज्यादा उम्मीद होने से उन्होंने दबाव के आगे घुटने टेक दिए। वह महिला टेनिस की जान हैं और उन्हें नंबर एक खिलाड़ी के रूप में होना चाहिए था। लेकिन शनिवार के प्रदर्शन के कारण अब अजारेंका नंबर एक खिलाड़ी हैं।

रविवार को होगा पुरुष एकल फाइनल
अजारेंका ने फाइनल में शीर्ष स्तरीय प्रदर्शन किया। वह इस बड़े अवसर पर घबराई नहीं इसलिए उन्हें जीत का पूरा श्रेय जाता है। उन्होंने इस फार्म के साथ साल की शुरुआत सिडनी में जीत से की थी। बिना कोई ग्रैंड स्लेम खिताब जीतने के बद नंबर एक बनीं कैरोलिन वोजनियास्की के बारे में यहां काफी कुछ कहा गया। वह एक क्षमतावान खिलाड़ी हैं लेकिन बिना कोई ग्रैंड स्लेम जीते आप खुद को नंबर एक खिलाड़ी नहीं कह सकती। मैं उम्मीद कर रहा हूं कि अजारेंका इस स्तर को न सिर्फ हाल के भविष्य में बल्कि कई सालों तक बरकरार रखेगी। पुरुषों की तरह महिला टेनिस को भी निरंतर मजबूत होने की जरूरत है। रविवार को पुरुष एकल फाइनल होगा।

नदाल के पास खोने के लिए कुछ नहीं
जोकोविच शुक्रवार को एंडी मरे से एक नजदीकी मुकाबला जीतकर यहां आए हैं। दो महान खिलाड़ियों के बीच यह एक शानदार मैच था। लेकिन जोकोविच नंबर एक हैं, चैंपियन हैं और अपने खेल को ऊंचा उठाने में सक्षम थे इसलिए मरे वापसी नहीं कर सके। मरे में क्वालिटी है और काफी लंबे समय बाद हमने उन्हें सेमीफाइनल में इतना बेहतरीन खेलने हुए देखा। इसलिए उनका भविष्य चमकदार है। वहीं, नदाल यहां फेडरर को हराकर आए हैं। नदाल के पास खोने के लिए कुछ नहीं है। यदि मैच तीन घंटे से कम चला तो जोकोविच मेरे फेवरेट हैं। लेकिन पांच सेट तक चले मैच में संभवत नदाल के जीतने की संभावना है। जोकोविच के पास ताकत, रणनीति और स्ट्रोक्स हैं लेकिन क्या उनके पास एनर्जी है?


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
टेनिस की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132