|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Thursday, May 24, 2012  |  Last Update - 8:47 AM IST
टेनिस
  आप यहाँ हैं: होम » खेल » टेनिस

ग्रैंड डबल से चूके पेस

मेलबर्न।
Story Update : Sunday, January 29, 2012    5:36 PM
Australian Pace and Vesnina lost dismal campaign ends

भारत के दिग्गज टेनिस खिलाडी लिएंडर पेस आस्ट्रेलियन ओपन में ग्रैंड डबल हासिल करने से आज चूक गए। उन्हें और रूस की एलेना वेस्नीना की पांचवीं सीड जोडी को मिक्स्ड डबल्स के फाइनल में अमेरिका की बेथानी माटेक सेंड्स और रोमानिया के होरिया टेकाऊ के हाथों 3-6, 7-5,(3-10) से शिकस्त का सामना करना पडा।

दूसरा सेट जीतकर 1-1 की बराबरी
एक दिन पहले पेस ने रादेक स्टेपानेक के मिलकर पुरुषों का डबल्स खिताब जीता था। पेस और वेस्नीना ने रोड लेवर एरेना पर पहला सेट गंवाने के बाद दूसरा सेट जीतकर 1-1 की बराबरी की लेकिन माटेक और टेकाऊ की आठवीं सीड जोडी ने सुपर टाइब्रेक में 10-3 से जीत दर्ज करते हुए खिताब पर कब्जा कर लिया।

माटेक के जोरदार स्ट्रोकों का कोई जवाब नहीं
पेस ने 1999 में विंबलडन में महेश भूपति के साथ पुरुष डबल्स और अमेरिका की लीजा रेमंड के साथ मिक्स्ड डबल्स का खिताब जीतकर ग्रैंड डबल पूरा किया था लेकिन इस बार वह इस उपलब्धि को दोहराने में नाकाम रहे। पेस का यह आस्ट्रेलियन ओपन में चौथा मिक्स्ड डबल्स फाइनल था। 38 वर्षीय पेस और वेस्नीना के पास एक घंटे 42 मिनट तक चले खिताबी मुकाबले में टेकाऊ की जबर्दस्त सर्विस और माटेक के जोरदार स्ट्रोकों का कोई जवाब नहीं था। माटेक ने जहां शानदार विनर लगाए वहीं टेकाऊ ने सटीक सर्विस का प्रदर्शन किया।

पेस की सर्विस भंग कर 2-0 की बढत बनाई
माटेक और टेकाऊ ने शानदार शुरुआत करते हुए दूसरे ही गेम में पेस की सर्विस भंग कर 2-0 की बढत बनाई। अगले गेम में पेस और वेस्नीना ने माटेक की सर्विस भंग करके स्कोर 2-1 किया। लेकिन वेस्नीना अपनी सर्विस बरकरार नहीं रख सकी और टेकाऊ ने अपनी सर्विस बचाकर स्कोर 4-1 कर दिया।

ट्रॉफी की चमक
आस्ट्रेलियन ओपन महिला एकल चैंपियन बेलारूस की विक्टोरिया अजारेंका रविवार को मेलबर्न शहर में स्थित येरा नदी के किनारे हुए एक पारंपरिक समारोह में शिरकत करने पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने फोटोग्राफरों को दिल खोलकर ट्रॉफी के साथ पोज दिए। अजारेंका ने फाइनल में शनिवार को रूस की मारिया शारापोवा को हराया था।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
टेनिस की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132