|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Thursday, May 24, 2012  |  Last Update - 8:45 AM IST
अन्य खेल
  आप यहाँ हैं: होम » खेल » अन्य खेल

मानवजीत हारे जोरावर को ट्रैप का गोल्ड

नई दिल्ली।
Story Update : Sunday, February 05, 2012    1:06 AM
manavjit sandhu Lost Gold of the trap

एशियाई शूटिंग चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर ओलंपिक कोटा दिलाने वाले मानवजीत संधू को नेशनल चैंपियनशिप में हार का सामना करना पड़ा है। जोरावर सिंह संधू ने फाइनल में जबरदस्त निशाना साधते हुए स्वर्ण पदक अपनी झोली में डाल लिया। मानवजीत को यूपी के अनवर सुल्तान के हाथों रजत पदक की लड़ाई भी हारनी पड़ी। शूट आउट में निशाना चूकने पर उन्हें कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

राज्यवर्धन राठौड़ ने अपने पुत्र मानवदित्य राठौड़ को भी बंदूक थमा दी है। 12 साल के मानवदित्य ने पहली बार जूनियर नेशनल में खेलते हुए 99 के स्कोर के साथ कांस्य पदक जीता। क्वालीफाइंग राउंड में अनवर और जोरावर दोनों 116 अंकों के साथ बढ़त पर थे। मानवजीत 114 के स्कोर पर तीसरे स्थान पर थे लेकिन अनवर ने जहां फाइनल में 19 की सीरीज खेली वहीं जोरावर ने 24 अंक जुटाकर स्वर्ण हथिया लिया। मानव ने भी 21 की सीरीज खेली। कर्नाटक के जी शरण को जूनियर का गोल्ड मिला।

हेमंत रस्तोगी


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
अन्य खेल की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132