|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Thursday, May 24, 2012  |  Last Update - 8:45 AM IST
अन्य खेल
  आप यहाँ हैं: होम » खेल » अन्य खेल

जब रोंजन की ईमानदारी पर द्रादी हुए नाखुश

नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो।
Story Update : Thursday, February 02, 2012    12:47 AM
When the unhappy Ronjan Dradi on the integrity of

खेलों में अमूमन ईमानदारी कम ही देखने को मिलती है। लेकिन नेशनल चैंपियनशिप के डबल ट्रैप फाइनल के दौरान पूर्व वर्ल्ड नंबर एक शूटर रोंजन सोढ़ी की ईमानदारी उनके इटालियन कोच मार्सेलो द्रादी को पसंद नहीं आई। हुआ यूं कि फाइनल की पहली सीरीज समाप्त होने के बाद स्कोर बोर्ड पर रोंजन का स्कोर 48 लिख दिया गया।

रेफरी ने अपनी गलती स्वीकारी
उन्होंने दूसरी सीरीज शुरू होने से पहले जब यह देखा तो सीधे रेफरी के पास चले गए और कहा कि बोर्ड पर लिखा स्कोर ठीक नहीं है। सोढ़ी ने रेफरी से कहा कि उन्होंने 47 की सीरीज खेली है न कि 48 की। रेफरी ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए इसे ठीक कराया। उनकी इस हरकत पर कोच मार्सेलो द्रादी उठ खड़े हुए।

ओलंपिक में ऐसा किया तो उनसे बुरा कोई नहीं
उन्होंने हंसते हुए कहा कि वह ऐसा क्यों कर रहे हैं। बढ़े हुए स्कोर को कोई कम नहीं कराया जाता है। वह अपने आप जोखिम क्यों ले रहे हैं। यह उनका काम नहीं है। इस पर रोंजन चुप रहे। लेकिन मार्सेलो ने उन्हें मजाकिया लहजे में आगाह किया कि अगर उन्होंने ओलंपिक में ऐसा किया तो उनसे बुरा कोई नहीं होगा।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
अन्य खेल की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132