|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Thursday, May 24, 2012  |  Last Update - 8:42 AM IST
अन्य खेल
  आप यहाँ हैं: होम » खेल » अन्य खेल

वर्षा तोमर बनीं ट्रैप की नई क्वीन

नई दिल्ली (ब्यूरो)।
Story Update : Saturday, February 04, 2012    1:55 AM
Tomar became the new Queen of Rain Trap

ओलंपिक क्वालीफाई कर चुकीं शगुन चौधरी और अनुभवी सीमा तोमर के बीच सेना की वर्षा तोमर ने नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में ट्रैप का स्वर्ण अपने नाम कर लिया। कर्णी सिंह शूटिंग रेंज पर शुक्रवार को वर्षा ने यह गोल्ड फाइनल में किए गए शानदार प्रदर्शन की बदौलत जीता है।

क्वालीफाइंग राउंड में वर्षा 60 का स्कोर कर चौथे स्थान पर थीं। श्रेयाषी सिंह और सीमा तोमर 64 का स्कोर कर टॉप पर थीं। लेकिन दोनों ने ही फाइनल में लचर प्रदर्शन कर 14 की सीरीज खेली। दोनों के बीच रजत पदक के लिए टाई शूट हुआ जिसमें बाजी श्रेयाषी के हाथ लगी। जबकि वर्षा यहां 20 की सीरीज खेल स्वर्ण पदक ले उड़ीं। ओलंपिक क्वालीफाई करने वाली शगुन चौधरी फाइनल में 13 की सीरीज खेल छठे स्थान पर लुढ़क गईं। पुरुषों के ट्रैप में यूपी के अनवर सुल्तान तीन सीरीज के बाद 71 का स्कोर कर बढ़त पर चल रहे हैं। मनशेर पांचवें, मानवजीत संधू सातवें स्थान पर हैं।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
अन्य खेल की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132