|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Thursday, May 24, 2012  |  Last Update - 8:41 AM IST
अन्य खेल
  आप यहाँ हैं: होम » खेल » अन्य खेल

सुशील को स्वर्ण, भारत को कुल 5 पदक

नई दिल्ली (वार्ता)।
Story Update : Saturday, February 04, 2012    5:01 PM
Sushil won Gold India have 5 medals

विश्व चैंपियन रह चुके सुशील कुमार और उनके छत्रसाल अखाडे के ही अमित कुमार ने अमेरिका के कोलारेडो स्प्रिंग्स में डेव शुल्ट्ज मेमोरियल अंतरराष्ट्रीय कुश्ती टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीत लिये हैं। भारत ने इस टूर्नामेंट में कुल पांच पदक जीते।

सुशील ने 66 किग्रा फ्रीस्टाइल और अमित ने 55 किग्रा फ्रीस्टाइल में स्वर्ण पदक जीते जबकि राहुल अवारे ने 60 किग्रा में रजत पदक जीता। प्रवीण राणा को 66 किग्रा में कांस्य पदक मिला जबकि बबीता कुमारी ने महिला वर्ग में 51 किग्रा में कांस्य पदक हासिल किया।

सुशील के गुरू द्रोणाचार्य अवार्डी सतपाल ने आज यहां यह जानकारी देते हुए कहा कि उनके छत्रसाल अखाडे के तीन पहलवान सुशील, अमित और प्रवीण ने इस टूर्नामेंट में पदक हासिल किए। रजत पदक जीतने वाले राहुल अवारे महाराष्ट्र के पुणे के हैं। पिछले बीजिंग ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले सुशील गत वर्ष विश्व चैंपियनशिप में अपने खिताब का बचाव नहीं कर पाये थे लेकिन ओलंपिक वर्ष की शुरूआत उन्होंने धमाकेदार अंदाज में की है।

महाबली सतपाल ने कहा कि भारत का कोई पहलवान अभी तक तक लंदन ओलंपिक के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाया है लेकिन इस टूर्नामेंट के प्रदर्शन ने उम्मीदें जगाई हैं कि आगामी क्वालीफाईंग टूर्नामेंटों में भारत के कुछ पहलवान निश्चित ही ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करेंगे।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
अन्य खेल की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132