|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Thursday, May 24, 2012  |  Last Update - 8:41 AM IST
अन्य खेल
  आप यहाँ हैं: होम » खेल » अन्य खेल

सुशील, अमित को डेव शुल्ट्ज कुश्ती में स्वर्ण

नई दिल्ली।
Story Update : Sunday, February 05, 2012    1:05 AM
Sushil Amit wrestling gold

ओलंपिक क्वालीफायर से ठीक पहले सुशील कुमार ने फार्म में वापसी करते हुए प्रतिष्ठित डेव शुल्ट्ज कुश्ती टूर्नामेंट का स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। कोलराडो स्प्रिंग्स (अमेरिका) में खेला जा रहा यह टूर्नामेंट सुशील के लिए दोहरी खुशी लेकर आया। उन्हीं के सेंटर छत्रसाल स्टेडियम के अमित कुमार ने 55 किलो वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। यह अमित का पहला बड़ा अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट है। भारत ने इन दो स्वर्ण के अलावा एक रजत और दो कांस्य भी जीते।

सुशील के लिए इस टूर्नामेंट का यह दूसरा स्वर्ण पदक है। इससे पहले भी वह यहां खिताब जीत चुके हैं। उन्हीं के वर्ग में दूसरे भारतीय पहलवान प्रवीण राणा ने यहां कांस्य पदक जीता जबकि अपने भार वर्ग 55 किलो के स्थान पर 60 किलो में खेल रहे राहुल अवारे ने यहां रजत पदक जीता। इसी भार वर्ग में खेल रहे योगेश्वर दत्त को चोट के चलते पदक की दौड़ से बाहर होना पड़ा। महिलाओं के 55 किलो वर्ग में बबिता ने कांस्य पदक जीता।

अमर उजाला ब्यूरो


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
अन्य खेल की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132