|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Thursday, May 24, 2012  |  Last Update - 8:40 AM IST
अन्य खेल
  आप यहाँ हैं: होम » खेल » अन्य खेल

स्कूल खेलों में फिर डोप में फंसे दो एथलीट

नई दिल्ली (ब्यूरो)/हेमंत रस्तोगी।
Story Update : Thursday, February 09, 2012    12:42 AM
School sports two athletes caught in the dope

राष्ट्रीय स्कूल खेलों में छात्रों का डोप में फंसने का मामला फिर सामने आया है। नाडा की ओर से लुधियाना में आयोजित एथलेटिक्स के 57वें राष्ट्रीय स्कूल में दो एथलीट डोप में पॉजिटिव पाए गए हैं। इन दोनों ही एथलीटों के सैंपल में एनाबॉलिक स्टेरायड स्टेनोजोलॉल और मिथेंडिनॉन पाए गए हैं।

नाडा के महानिदेशक राहुल भटनागर के मुताबिक स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया को इन एथलीटों के बारे में सूचना दे दी गई है। दोनों का बी सैंपल टेस्ट कराने को कहा गया है। भटनागर के मुताबिक इन खेलों में नाडा की टीम ने 30 सैंपल लिए थे। इन सभी सैंपलों के परिणाम आ गए हैं। इनमें उक्त दो केस पॉजिटिव मिले हैं। पकड़े गए दोनों एथलीट हैमर थ्रोअर हैं। बी सैंपल भी पॉजिटिव पाए जाने पर दोनों को अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए एंटी डोपिंग पैनल के समक्ष पेश होना होगा। इससे पहले दिल्ली में हुए नेशनल स्कूल गेम्स में कुल 11 छात्र डोप में फंसे थे।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

सम्बंधित ख़बरें
शर्मनाक, आठ और स्कूली बच्चे डोप में फंसे
स्कूलों तक जा पहुंचा डोपिंग का मकड़जाल
नेशनल स्कूल गेम्स में नाडा ने लिए 79 डोप सैंपल
अब राष्ट्रीय स्कूल खेलों में होंगे डोप टेस्ट
नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
अन्य खेल की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132