|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Thursday, May 24, 2012  |  Last Update - 8:39 AM IST
अन्य खेल
  आप यहाँ हैं: होम » खेल » अन्य खेल

दंगाग्रस्त स्टेडियम सुरक्षित स्थल : फीफा विशेषज्ञ

लुसाने।
Story Update : Saturday, February 04, 2012    1:44 AM
Riot Stadium secure site FIFA expert

अंतरराष्ट्रीय फुटबाल स्टेडियमों के एक विशेषज्ञ ने मिस्र के उस फुटबाल स्टेडियम को सुरक्षित स्थल बताया है, जहां एक फरवरी को मैच के दौरान भड़की हिंसा में 74 लोग मारे गए थे और सैकड़ों घायल हुए थे। फुटबाल स्टेडियम विशेषज्ञ वाल्टर गाग का मानना है कि मिस्र का पोर्ट सैद स्टेडियम बहुत अच्छा फुटबाल वेन्यू है। यह स्टेडियम 2006 के अफ्रीकन कप और अंडर-20 वर्ल्ड कप की मेजबानी कर चुका है। इस स्टेडियम में अगर अधिकार मैच से पूर्व कुछ ध्यान देते तो इस घटना को टाला जा सकता था।

एचआरटी से जुडे़ रहेंगे कार्तिकेयन
मैड्रिड। स्पेन की फार्मूला वन टीम एचआरटी ने 2012 सत्र के लिए भारतीय ड्राइवर नारायण कार्तिकेयन को ही बरकरार रखने की पुष्टि की है। टीम ने टोनियो लुइजी और विताली पेत्रोव जैसे ड्राइवरों को नजरअंदाज करते हुए 35 वर्षीय कार्तिकेयन पर ही दाव लगाया है। कार्तिकेयन टीम के मुख्य ड्राइवर 40 वर्षीय पेड्रो डी ला रोसा के साथ रेसों में टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। वर्ष 2005 में जोर्डन के लिए फार्मूला वन में आगाज करने वाले कार्तिकेयन अब तक कुल नौ रेसों में एचआरटी का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। वह ग्रेटर नोएडा के बुध इंटरनेशनल सर्किट में आयोजित पहली इंडियन ग्रां प्री में भाग लेने वाले अकेले भारतीय ड्राइवर थे।

अजरबैजान से मैत्री मैच खेलेगा भारत
नई दिल्ली। भारतीय फुटबाल टीम आगामी एएफसी चैलेंज कप की तैयारी के तहत दुबई में 27 फरवरी को अजरबैजान के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगी। अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) ने शुक्रवार को इस बाबत पुष्टि कर दी है। इस मुकाबले से चार दिन पहले टीम को मस्कट में ओमान से भिड़ना है। भारत फीफा रैंकिंग में फिलहाल 158वें नंबर की टीम है जबकि ओमान और अजरबैजान की रैंकिंग क्रमश: 90 और 111 है। एएफसी चैलेंज कप की शुरुआत 8 मार्च से नेपाल में होगी। इस टूर्नामेंट का विजेता आस्ट्रेलिया में होने वाले 2015 एशिया कप के लिए क्वालीफाई करेगा। भारत एएफसी चैलेंज में गत चैंपियन के रूप में उतरेगा।

अलग अंदाज
रूस और स्पेन के बीच शनिवार को होने वाले फेड कप टेनिस टूर्नामेंट का शुक्रवार को ड्रा निकाला गया। इस दौरान रूस की स्टार खिलाड़ी मारिया शारापोवा अलग अंदाज में नजर आईं। तीन बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन शारापोवा को इस बार रूस की कप्तानी सौंपी गई है। शनिवार को होने वाले पहले सिंगल्स मुकाबले से शारापोवा टीम के अभियान की शुरुआत करेंगी। बेशक शारापोवा आस्ट्रेलियन ओपन में खिताब से चूक गईं लेकिन उनकी मौजूदगी से रूस का पलड़ा स्पेन पर भारी दिख रहा है।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
अन्य खेल की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132