|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Thursday, May 24, 2012  |  Last Update - 8:39 AM IST
अन्य खेल
  आप यहाँ हैं: होम » खेल » अन्य खेल

सेना ने ओलंपिक कैंप में जाने से रोके लिफ्टर

नई दिल्ली।
Story Update : Sunday, February 05, 2012    1:03 AM
Prevented from Olympic lifter army camp

पहले बीजिंग ओलंपिक फिर कॉमनवेल्थ गेम्स और अब लंदन ओलंपिक से पहले वेटलिफ्टिंग नए विवादों में घिर गई है। सेना ने खेल मंत्रालय की ओर से ओलंपिक की तैयारियों को चल रहे ओपेक्स-2012 के कैंप में अपने वेटलिफ्टरों को जाने से रोक दिया है। इंडियन वेटलिफ्टिंग फेडरेशन (आईडब्लूएलएफ) ने सेना को 31 जनवरी तक अपने लिफ्टर भेजने को कहा लेकिन इस पर अमल करने की बजाय उसने एएसआई पुणे में खुद लिफ्टरों की तैयारियां शुरू करा दी हैं। लिफ्टरों को कोई और नहीं बल्कि कॉमनवेल्थ गेम्स से पहले छह लिफ्टरों के पॉजिटिव पाए जाने के दौरान भारतीय टीम छोड़कर गए हंगेरियन कोच इमरे जुगा तैयारियां करा रहे हैं।

कैंप में उपस्थित ‌लिफ्टर ही होंगे शामिल
सेना के लिफ्टर एनआईएस पटियाला में चल रहे कैंप में नहीं आते हैं तो कॉमनवेल्थ गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट रवि कुमार समेत सात टॉप लिफ्टर ओलंपिक दावेदारी से बाहर हो जाएंगे। फेडरेशन ने कड़ा रुख अपनाकर सोमवार को नेपाल में होने वाली दक्षिण एशियाई चैंपियनशिप के लिए चुनी गई भारतीय टीम में उसके किसी लिफ्टर को नहीं चुना। फेडरेशन के सेक्रेटरी जनरल सहदेव यादव का कहना है कि ओलंपिक क्वालीफायर एशियाई चैंपियनशिप के लिए टीम के चयन को ओपन ट्रायल की मांग की गई है जिसे वह किसी कीमत पर स्वीकार नहीं करेंगे। कॉमनवेल्थ गेम्स से पहले ओपन ट्रायल कराने का खामियाजा भुगता जा चुका है जहां आठ लिफ्टरों को वाडा ने पकड़ा था। इसके लिए साढ़े तीन करोड़ की राशि बतौर जुर्माना चुकानी पड़ी है। यही कारण है कि वह क्वालीफायर के ट्रायल में सेना के लिफ्टरों को शामिल होने की अनुमति नहीं देंगे। ट्रायल में वही शामिल होंगे जो इस वक्त कैंप में हैं।

कैंप में 17 की जगह 10 लिफ्टर
आठ जनवरी से शुरू हुए कैंप में 17 की जगह 10 लिफ्टर ही हैं। पहले सेना के लिफ्टरों को 18 जनवरी तक आने का अल्टीमेटल दिया गया। इसके बाद 31 जनवरी तक मोहलत दी गई लेकिन कोई लिफ्टर नहीं आया। सर्विसेज स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड के सेक्रेटरी जनरल बालादित्या का कहना है कि वह उच्चाधिकारियों से बात कर लिफ्टरों को कैंप में भेजेंगे। सूत्र बताते हैं कि रवि कुमार समेत दूसरे लिफ्टर ओलंपिक के लिए कैंप में आना चाहते हैं।

हेमंत रस्तोगी


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
अन्य खेल की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132