|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Thursday, May 24, 2012  |  Last Update - 8:36 AM IST
अन्य खेल
  आप यहाँ हैं: होम » खेल » अन्य खेल

अब अन्य खेलों को बढ़ावा देगा सहारा इंडिया

बंगलूरू।
Story Update : Sunday, February 05, 2012    1:02 AM
Now the other games will boost sahara group

क्रिकेट से मुंह मोड़ने के बाद सहारा इंडिया ने अब देश भर में विभिन्न खेलों के विकास कार्यक्रमों पर ध्यान देगी। इसके लिए सहारा ने एक योजना तैयार कर ली है, जिसके तहत अन्य खेलों पर एक हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा कंपनी ने देश भर में 20 ग्रामीण और अर्धशहरी खेल प्रचार केंद्र खोलने की भी घोषणा की। साथ ही खेल के क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल करने वाले गरीब खिलाड़ियों को प्रति वर्ष दस करोड़ रुपये की सहायता राशि भी उपलब्ध कराएगी।

सहारा ने बताया कि क्रिकेट में काफी अमीर और समृद्ध लोग प्रवेश कर चुके है, जो इसे अपना योगदान दे सकते हैं। लिहाजा कंपनी अब दूसरे खेलों पर ध्यान देगी। सहारा वेलफेयर फाउंडेशन देश भर में विभिन्न खेलों के विकास कार्यक्रमों पर 500 करोड़ रूपये खर्च करेगा। गरीब खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए ग्रामीण और अर्ध शहरी क्षेत्रों में 20 खेल प्रचार केंद्र खोले जाएंगे। इन केंद्रों को सात से दस एकड़ के क्षेत्रफल में बनाया जाएगा जिसमें 50 से 100 कमरों वाले होस्टल भी बनाए जाएंगे।

देश भर से हजारों युवा प्रतिभाओं को चुनकर उन्हें इन केंद्रों में प्रवेश दिया जाएगा तथा इनके प्रशिक्षण से लेकर शिक्षा तक का खर्च सहारा फाउंडेशन ही उठाएगा। हॉकी, फुटबाल, फार्मूला वन, टेनिस, गोल्फ, मुक्केबाजी ओर कुश्ती जैसे खेलों में छात्रों को प्रशिक्षण देने के लिए स्थानीय स्तर पर खेल अध्यापकों की नियुक्ति की जाएगी।

इसके अलावा इन केंद्रों में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल प्रशिक्षकों को भी बुलाया जाएगा, जो इन खेलों के बारे में छात्रों को उन्हें अधिक उच्चस्तरीय जानकारी देंगे। वह देश में जल्द ही अंतरराष्ट्रीय मानकों के आधार पर खेल एकेडमी का विकास करेंगे। साथ ही वर्तमान और पूर्व क्रिकेट खिलाड़ियों के मेडिकल बिल, लड़कियों की शादी और निवास के लिए तीन करोड़ रुपये तथा अन्य खेलों से जुड़ खिलाड़ियों को उक्त जरूरतों के लिए सात करोड़ रुपये की सहायता राशि उपलब्ध कराने की भी घोषणा की।


3

print

खबर पर अपनी राय दें

आप की राय -
ajeet, mainpuri
god bless u sAHARA....
pintu mishra, mumbai
Good News for India Thank you Sahara
Akhilesh, Bangalore
Iss tarah plan to gvt ne bhi kabhi nahi banaya, jiske paas paise ki kami nahi hai, fir sahara ke paasn kidher se aayenge.
नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
अन्य खेल की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132