|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Thursday, May 24, 2012  |  Last Update - 8:35 AM IST
अन्य खेल
  आप यहाँ हैं: होम » खेल » अन्य खेल

मुहम्मद अली को तराशने वाले एंजेलो नहीं रहे

नई दिल्ली/एजेंसी।
Story Update : Thursday, February 02, 2012    5:41 PM
Muhammad Ali coach Angelo pass awey

दुनिया के बेहतरीन मुक्केबाज मुहम्मद अली को मुक्केबाजी का गुर सीखाने वाले एंजेलो डुंडी का बुधवार रात टम्पा फ्ला के अपार्टमेंट में निधन हो गया। वह अपने जीवन के 90 बसंत पूरे कर चुके थे। उनके निधन के साथ ही साथ मु्क्केबाजी प्रशिक्षण के क्षेत्र में एक अहम अध्याय भी समाप्त ‌हो गया।

तिल-तिल नहीं मरना चाहते थे
एंजेलो के बेटे जिम्मी डुंडी ने कहा कि उसके पिता ने जिस काम को करना चाहा उसे किया। उन्होंने बताया कि ब्लड क्लॉटिंग होने की शिकायत पर पिछले सप्ताह उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया था और घर वापसी से पहले उनकी वहां अच्छी देखभाल की गई थी। लेकिन कल जब उन्हें घर लाया गया तो उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी। उस समय मेरी पत्नी वहां मौजूद थीं। उसने मुझे बताया कि उनको सांस लेने में कठिनाई हो रही है। हम सब वहीं मौजूद थे। वे तिल-तिल नहीं मरना चाहते थे।

अली के बड़े मुकाबलों में रहे साथ
एंजेलो एक बेहतरीन मोटीवेटर‌ थे। मोहम्मद अली का मुकाबला रे लियोनार्ड ‌के साथ रहा हो या सनी लिस्टन के साथ वह हमेशा वहां मौजूद रहे। उन्होंने अनेक युवा मुक्केबाजों को लेफ्ट पंच के गुर सिखाए। इसके अलावा वे अपने पेशे के प्रति महेशा निष्ठावान रहे।

मुक्केबाजी के सद्भावना राजदूत
1971 में उनके साथ काम करने वाले ब्रूस टेम्‍प्लर ने बताया कि उनके लिए वह मुक्केबाजी के एम्बेस्डर थे। दुश्मनी और बैर भाव वाले इस खेल के वह सद्भावना राजदूत थे। दुनिया में किसी से भी उनकी कोई दुश्मनी नहीं थी।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
अन्य खेल की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132