|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Thursday, May 24, 2012  |  Last Update - 8:34 AM IST
अन्य खेल
  आप यहाँ हैं: होम » खेल » अन्य खेल

स्क्वैश विश्‍व कप के फाइनल में भारत

चेन्नई/वार्ता।
Story Update : Sunday, February 05, 2012    1:39 PM
India in Squash World Cup final

रमित टंडन ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए भारत को फ्रांस के खिलाफ शनिवार को यहां 2-1 से जीत दिलाकर विश्वकप अंडर-21 स्क्वैश चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचा दिया जहां, उसका मुकाबला शीर्ष वरीय मिस्र से होगा।

भारत के रवि दीक्षित को पहले मुकाबले में फ्रांस के लुकास सेरमे ने 11-6, 8-11, 11-6 11-7 से हराकर अपनी टीम को 1-0 से आगे किया, लेकिन विश्व की 15वें नंबर की खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल्ल ने मेसिक क्लो को एकतरफा मुकाबले में 11-3 11-4 11-5 से हराकर भारत को 1-1 से बराबरी पर ला दिया।

रमित टंडन का जर्बदस्त प्रदर्शन
निर्णायक मुकाबले में विश्व के 384वें नंबर के खिलाड़ी रमित टंडन ने चमत्कारिक प्रदर्शन किया उन्‍होंने दुनिया के 140वें नंबर के खिलाड़ी ज्यौफ्री डेमोंट को 11-5, 6-11, 11-2, 14-12 से हराया। इस जीत के साथ ही भारत को फाइनल में पहुंचा दिया।

मिस्र की इंग्लैंड पर जीत
खिताब के प्रबल दावेदार माने जा रहे मिस्र ने दूसरी सीड इंग्लैंड को 2-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। मार्वर अल शोरबागी ने चार्ल्स शेरपेस को 11-7, 12-14, 11-4, 11-5 से शिकस्त दी लेकिन नूर अल तायेब को एमिली व्हिटलाक से 8-11, 10-12, 9-11 से शिकस्त का सामना करना पड़ा। निर्णायक मुकाबले में करीम अब्दुल गवाद ने डेक्लान जेम्स को 11-7, 11-8, 11-9 से हराकर अपनी टीम को खिताबी मुकाबले में पहुंचा दिया।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
अन्य खेल की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132