|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Thursday, May 24, 2012  |  Last Update - 8:34 AM IST
अन्य खेल
  आप यहाँ हैं: होम » खेल » अन्य खेल

मल्लेश्वरी की जगह चयन समिति में कुंजारानी

नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो/हेमंत रस्तोगी।
Story Update : Friday, February 03, 2012    2:34 AM
In place of the selection committee Malleswari Kunjarani

इंडियन वेटलिफ्टिंग फेडरेशन ने कर्णम मल्लेश्वरी के विकल्प के रूप में उनके सरीखा कद रखने वाली कुंजारानी देवी को चुना है। फेडरेशन ने कुंजारानी को मल्लेश्वरी की जगह चयन समिति में शामिल किया है। खास बात यह है कि फेडरेशन के इस कदम को खेल मंत्रालय ने भी अपनी हरी झंडी दे दी है। अब वह एक साथ दो जिम्मेदारियां निभाएंगी। ओलंपिक के लिए तैयारी कर रही महिला टीम को कोचिंग देने की जिम्मेदारी उन्हें पहले ही दी जा चुकी है।

जिम्मेदारी मिलने से खासी उत्साहित
फेडरेशन के सेक्रेटरी जनरल सहदेव यादव का कहना है कि वेटलिफ्टिंग को आगे बढ़ाने के लिए स्टार वेटलिफ्टर की सेवाएं लेना जरूरी है। यही कारण है कि मल्लेश्वरी के उपाध्यक्ष पद और चयन समिति से इस्तीफा देने के बाद उनके विकल्प के रूप में कुंजारानी को लाया गया है। वहीं कुंजारानी नई जिम्मेदारी मिलने से खासी उत्साहित हैं। कुंजा कहती हैं कि उनकी कोशिश रहेगी कि वह ऐसे वेटलिफ्टरों को आगे लेकर आएं जो चयन की सही हकदार हैं।

अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रही
दोहरी जिम्मेदारी मिलने से वह अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रही हैं। सही मायनों में फेडरेशन ने उनकी 20 सालों की तपस्या का फल दिया है। वह इस जिम्मेदारी को वेटलिफ्टिंग को आगे बढ़ाने में उपयोग करेंगी। शुक्रवार को वह पहली चयन समिति की बैठक में शामिल होंगी। नेपाल में होने वाली दक्षिण एशियाई वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए टीम चयन को होने वाली बैठक में वह शामिल होने जा रही हैं।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
अन्य खेल की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132