|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Thursday, May 24, 2012  |  Last Update - 8:28 AM IST
हॉकी
  आप यहाँ हैं: होम » खेल » हॉकी

किसी को हल्के में नहीं लेंगेः संदीप

नई दिल्ली।
Story Update : Tuesday, February 07, 2012    3:14 PM
we Will not take anyone lightly sandeep

स्टार ड्रैग फ्लिकर संदीप सिंह ने कहा है कि 18 फरवरी से शुरू हो रहे ओलंपिक क्वालीफायर हाकी टूर्नामेंट में भारतीय टीम किसी भी प्रतिद्वंद्वी को हल्के में नहीं लेगी और हर मैच में पूरी ताकत के साथ खेलेगी।

संदीप ने मंगलवार को टीम के अभ्यास के बाद कहा कि चाहे इटली हो या पोलैंड या फिर कनाडा किसी को भी कम कर नहीं आंक सकते हैं। कोई भी टीम किसी समय उलटफेर कर जाती है। इसलिए हमें हमेशा ही सावधान रहना होगा।

उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने पर हमें किसी एक टीम से दोबारा सामना करना होगा। ऐसे में अतिरिक्त होशियारी रखनी होगी। विपक्षी को कोई भी मौका देना भारी पड सकता है। इसलिए हमें कोई भी चूक करने से बचना होगा।

संदीप ने कहा कि पोलैंड को हमने चैंपियंस चैलेंज में 7-0 से रौंद दिया था लेकिन इसका मतलब यह नहीं माना जाना चाहिए कि फिर से सबकुछ आसानी से हासिल कर लेंगे। उस जीत के कारण हमारा मनोबल जरूर बढा है लेकिन हमें सावधान रहना भी जरूरी है।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
हॉकी की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132