|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Thursday, May 24, 2012  |  Last Update - 8:28 AM IST
हॉकी
  आप यहाँ हैं: होम » खेल » हॉकी

भारत का हॉकी सीरीज पर कब्‍जा

नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो।
Story Update : Sunday, January 22, 2012    5:27 PM
beat south Africa India won the series

पहले हाफ में आठ मिनट के भीतर भारतीय डिफेंस तीन बार गेंद अपने गोल में जाते हुए देख चुकी थी। इसके बावजूद रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज का आखिरी मैच वह 3-3 से ड्रा करवाने में सफल रही। भारत ने पांच मैचों की सीरीज पर 3-1 से कब्जा किया। आखिरी मैच और सीरीज के परिणाम से ओलंपिक क्वालीफाई की तैयारी कर रही भारतीय टीम का प्रदर्शन कागजों में बेहतर लगेगा लेकिन यह टीम एक साथ कई दिक्कतों से जूझ रही है।

पहला गोल जूलियन हैंक के खिलाफ रुपिंदर पाल सिंह का खतरनाक ढंग से स्टिके डालने का नतीजा था। ‘डी’ के ठीक बाहर मिली फाउल पर मिली हैंक फ्री हिट को रिकी वेस्ट ने पहले गोल (26वां मिनट) में बदला। पांच मिनट बाद इयान हाले ने ऐसे ही मूव पर दूसरा गोल किया जबकि तीसरा गोल लगातार खराब खेल रही डिफेंस की कमजोरी का नतीजा था। टाइने पेटन ने मिगुल डा ग्रासा को बेहतरीन पास दिया। मिगुल ने गेंद को संभालने के बाद सामने मौजूद बिरेंदर लाकड़ा और रघुनाथ की डिफेंस को खोकला साबित कर 3-0 करने में कोई गलती नहीं की।

भारत ने पहले हाफ में तीन पेनाल्टी कॉर्नर मिले। इनमें दो पर रघुनाथ और रुपिंदर पाल ने गेंद को बाहर मारा जबकि तीसरे पर दानिश मुज्तबा पुश को रोकने में ही नाकाम रहे। दूसरे हाफ में रिकी वेस्ट को मिले यलो और इयान हाले को ग्रीन कार्ड मिलने के बाद दक्षिण अफ्रीकी टीम बिखर गई। 43वें मिनट में सरदारा से मिली बॉल पर सरवनजीत ने कोशिश की थी लेकिन डिफेंडर की स्टिक से लग कर लौटी गेंद को युवराज बाल्मिकी ने अंदर टैप कर दिया। इसके बाद पहले पेनाल्टी कॉर्नर पर रघुनाथ ने दूसरा गोल किया। मैच खत्म होने के चार मिनट पहले सरवनजीत से मिली गेंद को एसके उत्थ्पा ने ड्रा में बदल दिया।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
हॉकी की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132