|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Thursday, May 24, 2012  |  Last Update - 8:27 AM IST
हॉकी
  आप यहाँ हैं: होम » खेल » हॉकी

यूपी रेड ने भीलवाड़ा को धोया

लखनऊ।
Story Update : Wednesday, January 25, 2012    2:26 AM
UP Red beat the Bhilwara in hockey

यूपी रेड ने भीलवाड़ा को 26-0 से धोते हुए बलरामपुर चीनी ऑल इंडिया केडी सिंह बाबू सब जूनियर हॉकी चैंपियनशिप में धमाकेदार आगाज किया। प्रतियोगिता के अन्य मुकाबलों में हरियाणा और उत्तराखंड की टीमें जीत दर्ज करने में कामयाब रही।

ध्यानचंद स्टेडियम में मंगलवार से प्रारंभ हुई प्रतियोगिता के अंतिम मुकाबले में उत्तर प्रदेश रेड का सामना भीलवाड़ा से हुआ। मैच के शुरुआत से ही यूपी के खिलाड़ियों ने बेहतर तालमेल का प्रदर्शन करते हुए प्रतिद्वंद्वी पर दबाव बना लिया। मध्यांतर तक विजेता टीम 9-0 से आगे थी। दूसरे हाफ में भी मेजबानों का पलड़ा भारी रहा, जबकि भीलवाड़ा की टीम तालमेल के अभाव में संघर्षरत दिखी और मुकाबला 26-0 से अपने नाम किया।

मैच के दौरान विजेता टीम से सुमित पाल ने सर्वाधिक चार गोल किए, जबकि गोपी सोनकर, सौरभ यादव, मनीष साहनी और सूरज सिंह तीन-तीन गोल करने में सफल रहे। इसके अतिरिक्त के अली, अरुण और राहुल यादव ने दो-दो गोल किए। इससे पहले प्रतियोगिता के पहले मैच में उत्तराखंड ने राजस्थान पर 2-0 से संघर्षपूर्ण जीत दर्ज की। मैच में उत्तराखंड की ओर से आलोक प्रसाद और मोहम्मद इमरान एक-एक गोल करने में सफल रहे। अन्य मुकाबले में हरियाणा ने दमदार खेल दिखाते हुए छत्तीसगढ़ को 11-1 से करारी मात दी।

मैच के दौरान विजेता टीम से संदीप सिंह ने सर्वाधिक चार, रमनीत ने तीन और गुरुमुख ने दो और एकनूर व परगट सिंह ने एक गोल किया, जबकि पराजित टीम से एजाज अली ने एक गोल किया। इससे पहले अर्जुन अवार्डी और ओलंपियन बीपी गोविंदा ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर खेल निदेशक एके बनौधा, साई की रीजनल डायरेक्टर रचना गोविल, इनायत उल्लाह, आनंदेश्वर पांडेय और अन्य उपस्थित थे।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
हॉकी की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132