|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Thursday, May 24, 2012  |  Last Update - 8:27 AM IST
हॉकी
  आप यहाँ हैं: होम » खेल » हॉकी

हॉकी के नए नियम खिलाड़ियों की चुनौती

नई दिल्ली/जसविंदर सिद्धू।
Story Update : Sunday, January 29, 2012    11:49 PM
The challenge of new rules of hockey players

भारतीय हॉकी टीम अगले महीने लंदन ओलंपिक में क्वालीफाई करने की मुहिम शुरू करेगी। अपनी श्रेष्ठ हॉकी खेलने के अलावा टीम के लिए एफआईएच के नए नियमों के प्रति अनुशासित रहना भी एक बड़ी चुनौती होगी। पिछले दो सालों के दौरान अंपायरों से भिड़ने और अपनी ‘डी’ में गलत फाउल का खामियाजा टीम भुगत चुकी है। प्रयोग के रूप में ओलंपिक क्वालीफायर में भी पेनाल्टी कॉर्नर का नया नियम रहेगा। इंटरनेशल हॉकी फेडरेशन के अंपायर कोच कुक्कु वालिया ने इसके लिए खिलाड़ियों को अभी से तैयार करने पर जोर दिया है।

महज चेतावनी या ग्रीन कार्ड ही मिलता था
‘अमर उजाला’ से बातचीत में वालिया ने कहा कि पहले पेनाल्टी कॉर्नर के दौरान पुश से पहले ही बाहर निकल आने वाले डिफेंडारों को महज चेतावनी या ग्रीन कार्ड ही मिलता था। अब अंपायरों को पूरा अधिकार दिया गया है कि वह पुश से पहले गोल लाइन से बाहर निकलने की गलती करने वाले खिलाड़ी या खिलाड़ियों को सेंटर लाइन से पीछे भेज दे। ऐसी स्थिति में संभव है कि टीम को चार या इससे कम ही डिफेंडरों से पेनाल्टी कॉर्नर बचाना पड़े। इसलिए उनका मानना है कि भारतीय खिलाड़ियों को अंपायरों को इस नए नियम को लेकर कोई मौका नहीं देना चाहिए। अन्यथा टीम को इसका नुकसान उठाना पड़ेगा।

नियम के लिए हुनर में महारत की जरूरत
इंटरनेशनल हॉकी अंपायर शकील अहमद कुरैशी की नजर में एफआईएच के सभी टूर्नामेंटों में पेनाल्टी स्ट्रोक के नए नियम के लिए हुनर में महारत की जरूरत पड़ेगी। पहले गोलरहित होने पर टाइब्रेकर में पेनाल्टी कॉर्नर होता था। लेकिन अब अटैकर 25 गज रेखा से गेंद लेकर चलता है और इसके आठ सेकंड के अंदर गोलकीपर को छका कर गोल करना होता है। इसके लिए कड़े अभ्यास की दरकार होगी। वालिया के अनुसार ग्रीन कार्ड अब चेतावनी नही रहा बल्कि दो मिनट बाहर बैठने की सजा के रूप में बदल गया है। भारतीय खिलाड़ी येलो और रेड कार्ड को लेकर अनुशासित नहीं है। ऐसे में उन्हें नए नियमों का आदर करना सीखना होगा क्योंकि एक भी खिलाड़ी का कम होना टीम को मुश्किल में डालने केलिए काफी होता है।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
हॉकी की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132