|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Thursday, May 24, 2012  |  Last Update - 8:21 AM IST
हॉकी
  आप यहाँ हैं: होम » खेल » हॉकी

राजपाल को साफ संदेश दिया था टीम प्रबंधन ने

नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो।
Story Update : Wednesday, February 01, 2012    3:28 AM
Rajpal was the clear message to management team

फॉरवर्ड लाइन की रीढ़ राजपाल सिंह ने लंदन ओलंपिक क्वालीफायर के लिए न चुने जाने पर कई सवाल उठाए हैं। लेकिन यह फैसला एकाएक नहीं लिया गया है। ऐसा भी नहीं है कि राजपाल को इसका अंदाजा नहीं था। इसी महीने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान हेड कोच माइकल नॉब्स ने साफ कर दिया था कि राजपाल के लिए टीम में जगह बनाना ‘असंभव’ है। उन्होंने राजपाल की रिप्लेसमेंट के तौर पर एसवी सुनील का नाम भी लिया था।

कैंप में आने से पहले अपेंडिक्स के ऑपरेशन के कारण राजपाल करीब तीन महीने हॉकी नहीं खेले थे। हालांकि इसके बावजूद उन्हें कैंप में जगह के अलावा एक इंटरनेशनल मैच में भी आंका गया। इस दौरान उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल में बने रहने के लिए कोई ट्रेनिंग नहीं की। इस लिहाज से आते ही जिस्मानी तौर पर वर्ल्ड कप क्वालीफायर टीम में जगह बना पाना उनके लिए किसी भी लिहाज से आसान नहीं था। उल्लेखनीय है कि राजपाल का तर्क है कि बिना फिटनेस टेस्ट लिए उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया है।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
हॉकी की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132