|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Thursday, May 24, 2012  |  Last Update - 8:20 AM IST
हॉकी
  आप यहाँ हैं: होम » खेल » हॉकी

राजपाल और गुरबाज बाहर, कोथाजीत नया चेहरा

नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो।
Story Update : Tuesday, January 31, 2012    12:34 AM
Rajpal and Gurbaj out Kothajit new face

लंदन ओलंपिक क्वालीफायर्स के लिए 18 सदस्यीय भारतीय हॉकी टीम की घोषणा सोमवार को कर दी गई। पूर्व कप्तान राजपाल सिंह और गुरबाज सिंह को चोट के कारण इसमें जगह नहीं मिली है। मणिपुर का लड़का कोथाजीत सिंह नया चेहरा है जबकि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज में उम्दा आगाज करने वाले एसके उथप्पा को भी टीम में शामिल किया गया है। टूर्नामेंट 18 फरवरी से 26 फरवरी तक मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।

हलप्पा स्टैंडबाई खिलाड़ी के तौर पर
अनुभवी मिडफील्डर विक्रम पिल्लै और अर्जुन हलप्पा भी जगह पाने में नाकाम रहे हैं। जबकि टीम की अगुआई गोलकीपर भरत छेत्री करेंगे। बहरहाल, हलप्पा को स्टैंडबाई खिलाड़ी के तौर पर शामिल किया गया है। टीम का चयन हॉकी इंडिया के चयनकर्ताओं ने भारत-दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज के प्रदर्शन के आधार पर किया है।

टीम : गोलकीपर : भरत छेत्री (कप्तान), पीआर श्रीजेश। डिफेंडर : संदीप सिंह, वीआर रघुनाथ, रुपिंदरपाल सिंह। मिडफील्डर : सरदारा सिंह (उप-कप्तान), मनप्रीत सिंह, बिरेंद्र लाकड़ा, इगनेस टिर्की, कोथाजीत सिंह। फारवर्ड : एसवी सुनली, श्रवणजीत सिंह, शिवेंद्र सिंह, गुरविंदर सिंह चांडी, तुषार खांडेकर, दानिश मुजतबा, युवराज वाल्मिकी, एसके उथप्पा। स्टैंडबाई : मंजीत कुल्लू (डिफेंडर), वीएस विनय (मिडफील्डर), अर्जुन हलप्पा (मिडफील्डर), चिंगलेनसाना सिंह (फारवर्ड)।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
हॉकी की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132