|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Thursday, May 24, 2012  |  Last Update - 8:19 AM IST
हॉकी
  आप यहाँ हैं: होम » खेल » हॉकी

रेपुटेशन नहीं फिटनेस चयन का आधार

नई दिल्ली।
Story Update : Wednesday, February 01, 2012    3:30 AM
Not Reputeshn fitness criteria of selection

हेड कोच माइकल नॉब्स ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत में साफ किया कि किसी भी खिलाड़ी को पिछले प्रदर्शन के आधार पर टीम में जगह नहीं दी जा सकती। वर्ल्ड कप हॉकी क्वालीफायर के लिए टीम के खिलाड़ियों का चयन फिटनेस सहित खेल के हर पहलू को ध्यान में रखते हुए किया गया है। पूर्व कप्तान और स्टार खिलाड़ी राजपाल सिंह को बाहर किए जाने के सवालों का जवाब दे रहे नॉब्स ने कहा कि किसी भी खिलाड़ी को उसकी ‘रेपुटेशन’ के आधार पर टीम में नहीं रखा जा सकता। हॉकी क्वालीफायर 18 फरवरी से शुरू होंगे।

उल्लेखनीय है कि इसी महीने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान राजपाल एक ही मैच में खेलने उतरे थे। इसमें वह अपना पहले जैसा दम दिखाने में नाकाम रहे। इसके अलावा संभावितों के लंबे कैंप में भी उनके खेल का आंकलन किया गया था। नॉब्स के अनुसार इसी के आधार पर टीम के एक्सरसाइज साइकोलॉजिस्ट डेविड जॉन ने अपनी रिपोर्ट में राजपाल को अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने के लिए फिट नहीं पाया। उल्लेखनीय है कि कैंप से पहले राजपाल अपेंडिक्स के ऑपरेशन के कारण करीब तीन माह तक हॉकी से दूर रहे।

राजपाल के बाहर किए जाने के अलावा अन्य सीनियर अर्जुन हलप्पा को स्टैंडबाय में रखा गया है। नॉब्स ने कहा कि वह क्वालीफायर मुकाबलों के लिए चुनी गई टीम से खुश हैं। चयन समिति ने वहीं 18 खिलाड़ी चुने हैं जो क्वालीफायर मुकाबलों में देश के लिए मैच जीतने की क्षमता रखते हैं। चयन समिति ने इन खिलाड़ियों का चयन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के दौरान उनका अटैक, डिफेंस, कमजोरी और मजबूती परखने के बाद किया है। अगले कुछ हफ्तों में टीम अपने हुनर को और पैना करने पर काम करेगी। नॉब्स ने कहा कि उन्हें 90-95 फीसदी भरोसा है कि टीम लंदन ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर लेगी।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
हॉकी की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132