अगले महीने होने वाले ओलंपिक क्वालीफायर टूर्नामेंट के लिए भारत की 18 सदस्यीय महिला हॉकी टीम की घोषणा मंगलवार को कर दी गई, जिसकी कप्तान असुंथा लाकड़ा होंगी। किरणदीप कौर को उप-कप्तान बनाया गया है। भारतीय टीम 18 से 26 फरवरी को होने वाले क्वालीफायर में कनाडा, इटली, पोलैंड, दक्षिण अफ्रीका और उक्रेन से भिड़ेगी। भारत को पहला मैच 18 फरवरी को उक्रेन से खेलना है।
टीम : गोलकीपर : योगिता बाली, सविता। डिफेंडर : जसप्रीत कौर, जायदीप कौर, सुभद्रा प्रधान। मिडफील्डर : पी सुशीला चानू, असुंथा लाकड़ा (कप्तान), किरणदीप कौर (उप-कप्तान), दीपिका, रितु रानी, मुक्ता बारला। फारवर्ड : पूनम रानी, वंदना कटारिया, रानी रामपाल, सौंदर्या एंडाला, अनुराधा देवी, रोसलिन डंग, जसजीत कौर हांडा। स्टैंडबाय : रजनी ई (गोलकीपर), पिंकी देवी (डिफेंडर), एमएन पोनम्मा, दीप ग्रेस इक्का (मिडफील्डर), अनुपा बारला (फारवर्ड), लिली चानू (फारवर्ड)।
0
खबर पर अपनी राय दें