|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Thursday, May 24, 2012  |  Last Update - 8:13 AM IST
हॉकी
  आप यहाँ हैं: होम » खेल » हॉकी

राजपाल के लिए जगह बना पाना असंभव : नॉब्स

नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो।
Story Update : Monday, January 23, 2012    12:13 AM
Impossible to make room for Rajpal knobs

फॉरवर्ड लाइन की रीढ़ राजपाल सिंह की भी ओलंपिक क्वालीफाई में खेलने की संभावनाएं खत्म हो गई है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में राजपाल एक ही मैच में खेलने उतरे थे और इसमें वह बेहद साधारण खेले। सीरीज की समाप्ति के बाद हेड कोच माइकल नॉब्स ने साफ कर दिया कि राजपाल सिंह के लिए वर्ल्ड कप क्वालीफायर की टीम में जगह बना पाना असंभव है। उन्होंने इस मौके पर उनकी रिप्लेसमेंट एसवी सुनील के नाम की भी घोषणा कर दी।

उल्लेखनीय है कि स्टार मिडफील्डर गुरबाज सिंह दाएं घुटने की चोट के कारण पहले ही घर भेज दिए गए हैं और उन्हें चार-पांच हफ्तों तक आराम करने को कहा गया है। लंदन ओलंपिक क्वालीफायर मुकाबले 18 फरवरी से शुरू होंगे। राजपाल के बारे में पूछे जाने पर नॉब्स ने कहा कि वह अपेंडिक्स के ऑपरेशन के कारण करीब तीन महीने हॉकी नहीं खेले हैं। इस दौरान उन्होंने किसी तरह की कोई ट्रेनिंग नहीं की है।

ऐसे में उन्हें अपनी पुरानी शेप में आने में कई महीने लगेंगे। ऐसे में जिस्मानी तौर पर उनके लिए वर्ल्ड कप क्वालीफायर टीम में जगह बना पाना असंभव होगा। नॉब्स ने कहा कि सुनील राजपाल की जगह लेने में सक्षम हैं। सुनील वर्ल्ड हॉकी में इस समय सबसे बेहतरीन फॉरवर्ड खिलाड़ियों में शामिल हैं। वह भी राजपाल की तरह राइट में खेलते हैं। ऐसे में वही उनकी सबसे उपयुक्त रिप्लेसमेंट हैं।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
हॉकी की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132