|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Thursday, May 24, 2012  |  Last Update - 8:09 AM IST
हॉकी
  आप यहाँ हैं: होम » खेल » हॉकी

हॉकी इंडिया को मिला 'सहारा', मनाने में जुटा BCCI

नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
Story Update : Tuesday, February 07, 2012    10:39 AM
Hockety India sponcer Sahara BCCI trying to convince

सहारा समूह ने बीसीसीआई से नाता तोड़ने के बाद मंगलवार को हॉकी इंडिया के साथ अपना नया करार कर लिया है। पिछले एक साल से बिना प्रयोजक के चल रही हॉकी इंडिया का स्पांसर अब सहारा ग्रुप होगा। गौरतलब है कि सहारा समूह के चेयरमैन सुब्रत राय सहारा ने दो दिन पहले ही बीसीसीआई से भारतीय क्रिकेट टीम की स्पांसरशिप का करार रद्द करने की बात कही थी।

बातचीत के ‌जर‌िए निकाला जाएगा हल
दूसरी तरफ करार टूटने स्तब्‍ध बीसीसीआई ने कहा कि वह इस कारपोरेट समूह से बातचीत करके मसलों का हल निकालने को तैयार है। बोर्ड अध्यक्ष एन श्रीनिवासन ने कहा कि वह इस मसले पर सहारा समूह से बातचीत को तैयार हैं। आईपीएल अध्यक्ष राजीव शुक्ला ने भी मामले का हल बातचीत के जरिए निकालने की बात कही है।

सहारा के कदम का सम्मान करते हैं
बोर्ड अध्यक्ष ने कहा कि बातचीत करके मसले का हल निकाला जाएगा। हमें इसमें कोई ऐतराज नहीं है। सहारा ने जो किया, हम उसका सम्मान करते हैं। उन्हें आईपीएल से वह नहीं मिला होगा जो वह चाहते थे। हमारे आपसी संबंध अच्छे रहे हैं इसलिए हम मसला सुलझाना चाहते हैं।’

संबंधों में उतार-चढ़ाव भी आए
एक सवाल के जवाब में श्रीनिवासन ने कहा कि उनकी कुछ शिकायतें थी लेकिन अचानक हटने का कोई कारण नहीं था। बीसीसीआई और सहारा के संबंधों में उतार-चढ़ाव आए लेकिन उन्होंने यह बताने से इनकार कर दिया कि यदि ऐसी कोई बैठक होती है तो किन मसलों पर बात होगी। उन्होंने एक टीवी चैनल से कहा,‘संबंधों में उतार-चढ़ाव आए हैं लेकिन उम्मीद है कि जब बैठक होगी तो मसले सुलझ जाएंगे।


3

print

खबर पर अपनी राय दें

सम्बंधित ख़बरें
BCCI को सहारा से मुद्दे सुलझाने की उम्मीद
अब अन्य खेलों को बढ़ावा देगा सहारा इंडिया
टीम इंडिया-आईपीएल को सहारा का नहीं रहा सहारा
आप की राय -
omprakash kumawat, bikaner
सहारा के आगे भारतीय क्रिकेट बोर्ड का घमंड चूर हुआ
Devendra joshi, pendra cg
ab shayad hockey ki badhaali door ho aur hamari hockey team world hockey me apna yogya sthan prapt kar sake MUGHE AISA LAGTA HAI KI HAMARE KHILADIYON KO BHI UCHIT SAMAAN MILE YAHI ICHAH HAI
Devendra joshi, pendra cg
ab shayad hockey ki badhaali door ho aur hamari hockey team world hockey me apna yogya sthan prapt kar sake MUGHE AISA LAGTA HAI KI HAMARE KHILADIYON KO BHI UCHIT SAMAAN MILE YAHI ICHAH HAI
नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
हॉकी की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132