|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Thursday, May 24, 2012  |  Last Update - 7:59 AM IST
फुटबाल
  आप यहाँ हैं: होम » खेल » फुटबाल

दक्षिण अफ्रीकी फुटबाल खिलाड़ी की हत्या

केप टाउन/आईएएनएस।
Story Update : Sunday, January 22, 2012    12:54 PM
South African soccer player murder

दक्षिण अफ्रीका की राष्ट्रीय फुटबाल टीम के पूर्व खिलाड़ी जेफरी नटूका की शनिवार को चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। ‘किकऑफ डॉट कॉम’ के हवाले से आई खबर के मुताबिक यह घटना फ्री स्टेट प्रांत में 26 वर्षीय नटूका के गृहनगर क्रूनस्टैड के नाइट क्लब में हुई। नटूका जोहांसबर्ग के केईजर चीफ्स क्लब के लिए खेल चुके हैं। इंग्लिश क्लब चेल्सी से संबंद्ध रहे नटूका सुपर स्पोर्ट यूनाइटेड की ओर से खेलते थे। सम्भवतः किसी विवाद के बाद उन्हें चाकू घोंपा गया।

नटूका प्रतिनीधि समूह स्टेल्ला अफ्रीका ने इस खबर की पुष्टि की है। स्टेल्ला अफ्रीका के माइकल ह्यूज ने बताया कि मैंने कुछ मिनट पहले नटूका की पत्नी से बात की और उन्होंने क्रूनस्टाड में नटूका की मौत की पुष्टि की। गौरतलब है कि नटूका ने दक्षिण अफ्रीका की राष्ट्रीय टीम की ओर से पांच मैच खेले थे। वह दक्षिण अफ्रीका की अंडर-23 टीम के नियमित खिलाड़ी भी रह चुके हैं।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
फुटबाल की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132