|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Thursday, May 24, 2012  |  Last Update - 7:53 AM IST
फुटबाल
  आप यहाँ हैं: होम » खेल » फुटबाल

एफए के फैसले से नाराज हैं कापेलो

लंदन (आईएएनएस)।
Story Update : Monday, February 06, 2012    2:19 PM
Kapelo are unhappy with the FA decision

इंग्लिश फुटबाल टीम के प्रबंधक फेबियो कापेलो ने यूरो-2012 से ठीक पहले जॉन टेरी को राष्ट्रीय टीम के कप्तान पद से हटाए जाने सम्बंधी फुटबाल एसोसिएशन (एफए) के फैसले पर नाराजगी जताई है। कापेलो की नजर में टेरी ही इंग्लिश टीम के कप्तान हैं।

एफए ने नस्लीय टिप्पणी को लेकर टेरी को बीते सप्ताह इंग्लिश टीम के कप्तान पद से हटा दिया था। टेरी पर बीते वर्ष अक्टूबर में खेले गए इंग्लिश प्रीमियर लीग मुकाबले के दौरान क्वींस पार्क रेंजर्स टीम के डिफेंडर एंटन फर्डीनांड के खिलाफ नस्लीय टिप्पणी का आरोप है। इसे लेकर यूरो-12 के बाद सुनवाई होनी है।

कापेलो ने कहा कि ऐसे में जबकि टेरी के खिलाफ सुनवाई चल रही है, एफए द्वारा उन्हें कप्तान पद से हटाया जाना बिल्कुल युक्तिसंगत नहीं है। कापेलो ने कहा, ‘‘मैं टेरी को लेकर एफए के फैसले से बिल्कुल इ?ोफाक नहीं रखता। मैंने इस सम्बंध में एफए के अध्यक्ष डेविड बर्नस्टीन के सामने अपनी नाराजगी जाहिर कर दी है।’’

‘‘मैंने डेविड से कहा कि जब तक किसी के खिलाफ आरोप साबित नहीं होते, तब तक उसे सजा नहीं दी जा सकती। मैं पहले की तरह आज भी टेरी को इंग्लिश टीम का कप्तान मानता हूं। मेरा मानना है कि इस सम्बंध में कोई फैसले लेने से पहले सुनवाई के नतीजे पर ध्यान दिया जाना चाहिए था।’’


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
फुटबाल की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132