|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Thursday, May 24, 2012  |  Last Update - 7:48 AM IST
फुटबाल
  आप यहाँ हैं: होम » खेल » फुटबाल

यूरो कप के बाद ईपीएल ट्रॉफी भी आएगी भारत

मुंबई।
Story Update : Friday, February 03, 2012    2:38 AM
India too will the EPL Euro Cup Trophy

भारत का वर्तमान में फुटबाल में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोई खास मुकाम भले ही न हो लेकिन इससे जुड़ी गतिविधियों का केंद्र देश बनता जा रहा है। पिछले दिनों खबर आई कि यूरो कप 2012 ट्रॉफी भी भारत आएगी और उसे तीन शहरों में ले जाया जाएगा, जहां प्रशंसक देख सकेंगे।

मैनचेस्टर यूनाईटेड के दो पूर्व खिलाड़ी भी आएंगे
बारक्लेज इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) ट्रॉफी को 8 फरवरी को यहां कूपरेज में मैनचेस्टर यूनाईटेड सॉकर स्कूल (एमयूएसएस) में लाया जाएगा। इस ट्रॉफी के साथ गत चैंपियन मैनचेस्टर यूनाईटेड के दो पूर्व खिलाड़ी भी आएंगे। ये खिलाड़ी ट्रेनिंग सत्र का भी आयोजन करेंगे। लंदन के रायल ज्वैलर्स एस्प्रे द्वारा तैयार इस ट्रॉफी का वजन 25 किलो है और यह 76 सेंटीमीटर लंबी, 43 सेंटीमीटर चौड़ी और 25 सेंटीमीटर गहरी है। इसका मुख्य हिस्सा ठोस स्टर्लिंग चांदी और चांदी गिल्ट से बना है जबकि इसका आधार मैलाकाइट का बना है। मैनचेस्टर यूनाईटेड की ओर से सर्वाधिक मैच खेलने वालों में शुमार डेनिस जोसफ इब्राहिम और क्विंटन फारच्यून के इस दौरान एमयूएसएस से जुड़े फुटबाल ट्रेनियों के लिए विशेष ट्रेनिंग सत्र का आयोजन करेंगे।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
फुटबाल की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132