|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Thursday, May 24, 2012  |  Last Update - 7:48 AM IST
फुटबाल
  आप यहाँ हैं: होम » खेल » फुटबाल

‘धूल’ में मिला बेयर्न म्यूनिख को देखने का सपना

नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो।
Story Update : Wednesday, January 11, 2012    3:48 AM
Dust was the dream of looking at Bayern Munich

किसी भी युवा फुटबाल प्रेमी केलिए बेयर्न म्यूनिख के सितारों को अपनी आंखों के सामने खेलते देखना जिंदगी भर के लिए प्रेरित करने जैसा होता है। लेकिन नई दिल्ली के खेल प्रेमियों के लिए मंगलवार को जर्मनी के इस नामी क्लब और भारतीय टीम के बीच हुआ प्रदर्शनी मैच शर्मिंदगी और गुस्से के सिवा कुछ नहीं था। एक हजार करोड़ रूपये से भी अधिक खर्च कर ठीक किए गए जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में इस मैच को देखने वालों को धूल और गर्त से लबालब सीटों को खुद ही साफ करना पड़ा। इस मैच के लिए 5800 टिकटें लेने वाले भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने सीटों को साफ करने की जरूरत ही नहीं समझी।

सीटें कबूतरों और चिड़ियों के मल से पटी पड़ी
सेंट कोलंबस स्कूल के अजय अपने दोस्तों के साथ इस मैच का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। 350 रुपये की टिकट उन्होंने काफी दिन पहले खरीद ली थी लेकिन मैच के दिन वह स्टेडियम पहुंचे थे काफी हैरान थे। ‘अमर उजाला’ को उन्होंने बताया कि धूल से भरी सीटों को उन्होंने अपने हाथ और मफरल से साफ किया है। लेकिन यह इतनी गंदी थी कि उन्हें इस पर ऐसे ही बैठना पड़ा। उनके साथियों के पास भी इन गंदी सीटों पर बैठने के सिवाय कोई चारा नहीं था। धूल के अलावा सीटें कबूतरों और चिड़ियों के मल से पटी पड़ी थी।

भारी संख्या में फुटबाल प्रेमी मैच देखने नहीं आए
यह हैरानी की बात है कि आल इंडिया फुटबाल फेडरेशन और साई के बीच तीन साल का करार हुआ है। इसके तहत जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम को फुटबाल हब बनाने की तैयारी हो रही है। लेकिन कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद पहली बार हुए किसी बड़े आयोजन के दौरान स्टेडियम की यह हालत हैरान कर देने वाली है। अभी पिछले माह ही यहां पर सैफ कप खेला गया था लेकिन उस टूर्नामेंट में इतनी भारी संख्या में फुटबाल प्रेमी मैच देखने नहीं आए थे।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
फुटबाल की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132