|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Thursday, May 24, 2012  |  Last Update - 7:47 AM IST
फुटबाल
  आप यहाँ हैं: होम » खेल » फुटबाल

शान से हुई भूटिया की विदाई

नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो ।
Story Update : Wednesday, January 11, 2012    3:49 AM
Bhutia from Prides curtain

यूरोप के नामी क्लब बेयर्न म्यूनिख के कप्तान फिलिप लाम और कोच जुप हेंकस ने भारतीय टीम के खिलाफ एक गंभीर मैच का वादा किया था। करीब 30 हजार फुटबाल प्रेमियों के सामने उनकी टीम ने इसे निभाया। मंगलवार को मैच खत्म होने के बाद दूधिया रोशनी में नहाए जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम के विशाल इलेक्ट्रोनिक्स बोर्ड पर बेयर्न के नाम 4-0 का स्कोर था। भूटिया का यह आखिरी मैच था। काफ मसल की चोट से उबरे कप्तान ने आखिरी बार पूरे 90 मिनट अपनी टीम के लिए खेलने का वादा किया था। उन्होंने इसे लगभग पूरा भी किया क्योंकि मैच खत्म होने के छह मिनट पहले अपने सभी साथियों और जर्मन टीम के सदस्यों से हाथ मिलाने के बाद वह बाहर आए।

ऑडी कंपनी ने उन्हें 60 लाख की कार भेंट की
हालांकि स्टार बाईचुंग भूटिया के लिए इससे शानदार विदाई नहीं हो सकती थी। मैच के मध्य में ऑडी कंपनी ने उन्हें 60 लाख की कार भेंट की। वैसे फुटबाल प्रेमियों के लिए यह मैच अपने सामने यूरोपीय स्टाइल का वन टच और स्किल से भरा फुटबाल देखना सभी के लिए नय अनुभव था। हालांकि फिर भी स्पीड में कमी से थोड़ी रियायत नजर भी आई। खासकर दूसरे हाफ में क्योंकि यह गोलरहित रहा।

फ्रेंक रिबेरी को पहले से दो यलो कार्ड मिले
1990 के बाद पहली बार कोई यूरोपीयन क्लब जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में खेलने उतरा था। बेयर्न ने वही टीम उतारी जो बुंडसलीगा में अपना पहला मैच खेलेगी। स्टार फ्रेंक रिबेरी को पहले से दो यलो कार्ड मिले हुए थे। पहले हाफ में टीम 4-0 से आगे थी। ऐसे में वह बाहर बैठे जबकि दूसरे में उन्होंने दिल्ली के फुटबाल प्रेमियों को अपने हुनर से बिलकुल नया अनुभव दिया। बीस साल पहले डच क्लब पीएसवी आइंडहोवन ने इसी मैदान पर भारत को 7-0 से हराया था। टीम इंडिया इस मैच में कैसा खेली इसके लिए यही बताना जरूरी है कि भूटिया और उनके फॉरवर्ड पहली बार 26वें मिनट में बेयर्न के 45 यार्ड के करीब पहुंचे। इससे पहले मारियो गोम्स पहला गोल दाग चुके थे। इसके बाद थॉमस मुलर ने लगातार दो और बैस्टियन श्वेनस्टीगर ने एक गोल किया।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
फुटबाल की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132