|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Thursday, May 24, 2012  |  Last Update - 7:42 AM IST
फुटबाल
  आप यहाँ हैं: होम » खेल » फुटबाल

भूटिया के विदाई मैच में उमड़ा जनसैलाब, लेकिन नहीं मिली जीत

नई दिल्ली।
Story Update : Tuesday, January 10, 2012    9:01 PM
Baichung Bhutia Germany club Bayern Munich Farewell Match

पूर्व भारतीय कप्तान बाइचुंग भूटिया के जर्मनी के शीर्ष क्लब बायर्न म्यूनिख के खिलाफ जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में विदाई मैच को देखने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा।

शाम छह बजे मैच शुरू होने से पहले ही स्टेडियम के बाहर भारी संख्या में फुटबालप्रेमी स्टेडियम में अपनी जगह बनाने के लिए पहुंच चुके थे। मैच शुरू होने तक स्टेडियम 30 हजार से ज्यादा दर्शकों से भरा हुआ था। पिछले महीने इसी स्टेडियम में हुई सैफ फुटबाल चैंपियनशिप को देखने के लिए मुठ्ठी भर दर्शक ही पहुंच पाए थे। बायर्न म्यूनिख के खेल को देखने भारी संख्या में दर्शकों का पहुंचना यह दर्शाता है कि यदि उच्च स्तरीय फुटबाल देखने को मिले तो भारतीय दर्शक भी पीछे नहीं हटेंगे।

भूटिया को 15 नंबर की जर्सी भेंट
इस मैच की कवरेज के लिए मीडिया बाक्स में तीन ब्लाक बनाए गए जो बिल्कुल खचाखच भरे हुए थे। मैच की कवरेज के लिए जर्मन पत्रकार भी मौजूद थे। मैच शुरू होने से पहले दोनों देशों की राष्ट्रधुन बजने के बाद बायर्न म्यूनिख के कप्तान कप्तान फिलिप लाम ने इस मैच के लिए कप्तानी कर रहे भूटिया को अपने क्लब के 15 नंबर की जर्सी भेंट की।


0-4 से पिटी भारतीय टीम
पूर्व भारतीय कप्तान बाइचुंग भूटिया के विदाई मैच में भारतीय टीम को 0-4 की करारी हार का सामना करना पड़ा। जर्मनी के शीर्ष क्लब बायर्न म्यूनिख ने आक्रामक फुटबाल का प्रदर्शन करते हुए पहले ही हाफ में चार दनादन गोल कर दिए लेकिन दूसरे हाफ में कोई गोल नहीं हुआ। भारतीय टीम किसी भी हाफ में कोई गोल नहीं कर सकी। थामस म्यूलर ने जर्मन टीम की ओर से दो गोल 29वें और 37वें मिनट में दागे।

मारिया गोमेज ने 24वें मिनट में पहला गोलकर मेहमान टीम को बढ़त दिलाई। स्टार मिडफील्डर बास्टियन श्वेनस्टेगर ने 43वें मिनट में अपनी टीम का और मैच का आखिरी गोल किया। अपना आखिरी मैच खेलने उतरे भूटिया 85 मिनट तक मैदान पर रहे और प्रशंसकों के आकर्षण का केंद्र बने रहे। हालांकि वह मैच में कोई गोल नहीं कर पाए और दर्शकों को कुछ निराशा जरूर हाथ लगी।


1

print

खबर पर अपनी राय दें

सम्बंधित ख़बरें
अब मुंबई में खुलेगा भूटिया का फुटबाल स्कूल
‘भूटिया जैसा फुटबालर मिलना मुश्किल’
आप की राय -
Kirpal Kanwal, Toronto CANADA
Koi- baat nahin CRICKET ki haar ke mukable eh haar lakh darje behtar hai.KEEP it up.Footbal,, aur HOCKEY hamare desh-wasion ( INDIA ) ki jarurit hai.
नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
फुटबाल की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132