|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Thursday, May 24, 2012  |  Last Update - 7:39 AM IST
क्रिकेट
  आप यहाँ हैं: होम » खेल » क्रिकेट

दांव पर लगी इज्जत बचाने उतरेंगे चैंपियन

मेलबर्न।
Story Update : Saturday, February 04, 2012    1:14 PM
world Champion india want to save honour in tri series

टेस्ट मैचों में दुर्गति झेल चुकी टीम इंडिया रविवार से शुरू हो रही त्रिकोणीय एकदिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट में उतरेगी तो उसके सामने खुद के वनडे विश्व चैंपियन होने की प्रतिष्ठा बचाये रखने की जबर्दस्त चुनौती होगी। टूर्नामेंट में भारत का पहला मुकाबला विश्व रैंकिंग में नंबर एक वनडे टीम आस्ट्रेलिया से होनी है।

भारत ने दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में जिस जुझारू तेवर के साथ जीत दर्ज कर सीरीज बराबर की थी उससे एक हाई वोल्टेज मुकाबले की उम्मीद जरूर की जा सकती है। इस मैच में विश्व चैंपियन और विश्व नंबर वन के बीच की भिडंत की सरगर्मी तो रहने की उम्मीद है ही। साथ ही क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें इस बात पर भी रहेंगी कि मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के अंतरराष्ट्रीय शतकों के महाशतक का साल भर से चला आ रहा महाइंतजार खत्म हो पाता है या नहीं।

सचिन ने गत वर्ष वनडे विश्व कप में अपना 99वां अंतरराष्ट्रीय शतक जडा था। इसके बाद से कई बार वह शतक के करीब पहुंच कर फिसल चुके हैं। इस कारण तमाम आलोचक भारतीय टेस्ट टीम के अन्य सीनियर खिलाडियों के साथ ही सचिन के संन्यास की मांग भी गाहे बगाहे उठाने लगे हैं। सचिन के प्रशंसकों को उम्मीद होगी कि मास्टर ब्लास्टर महाशतक बनाकर उनकी चिर प्रतीक्षित मुराद इस मैच में पूरी कर दें तो दूसरी तरफ टीम विदेशी जमीन पर अपने शर्मनाक प्रदर्शन के सिलसिले को तोडने के लिए पूरा जोर लगाएगी।


1

print

खबर पर अपनी राय दें

आप की राय -
pankaj singh, mathura
india will win next one day. and sachin 100 kar sakte hai.
नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
क्रिकेट की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132