भारत ने कॉमनवेल्थ बैंक त्रिकोणीय सीरीज के दूसरे वन-डे में श्रीलंका को चार विकेट से हरा दिया। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 233 रन बनाए। जवाब में भारत ने 20 गेंद शेष रहते 6 विकेट पर 234 रन बनाकर यह मैच जीत लिया। विराट कोहली ने 8 चौके और एक छक्का की मदद से सर्वाधिक 77 रन बनाए। श्रीलंका से मिले 234 रन के मामूली से लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया के ओपनरों ने धमाकेदार शुरुआत की।
एंजेला मैथ्यूज ने सचिन को बोल्ड किया
लेकिन लसिथ मलिंगा ने 10 के निजी स्कोर पर सहवाग को कुलशेखरा के हाथों लपकवाकर भारत को पहला झटका दिया। इसके बाद गौतम गंभीर की जगह ओपनिंग को उतरे सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली ने दूसरे विकेट के लिए 75 रन की साझेदारी की। भारत को दूसरा झटका एंजेला मैथ्यूज ने सचिन को बोल्ड कर दिया। सचिन दो रन से अर्धशतक से चूक गए। उनके आउट होने के बाद मध्यक्रम एक बार फिर लड़खड़ा गया। रोहित शर्मा (10), सुरेश रैना (24) और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (4) सस्ते में आउट हो गए।
श्रीलंका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी की
इनके बाद 181 के स्कोर पर दूसरे छोर पर डटे कोहली (77) भी दुर्भाग्य से रनआउट हो गए। कोहली के आउट होने के बाद भारत के गेंदबाजी आलराउंडर रविंद्र जडेजा (24*)और आर अश्विन (30*) ने जुझारूपन दिखाया। दोनों ने सातवें विकेट के लिए 53 रन की नाबाद साझेदारी कर भारत को जीत दिला दी। अश्विन को आउराउंड प्रदर्शन के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। उन्होंने 32 रन देकर श्रीलंका के तीन बल्लेबाजों को आउट किया था। इससे पहले श्रीलंकाई कप्तान महेला जयवर्धने ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
जहीर को अश्विन का बेहतरीन साथ मिला
अश्विन और जहीर खान की अगुआई में भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंका को सवा दो सौ के स्कोर में समेटने में कामयाब रहे। जहीर ने थरंगा को आउट कर श्रीलंका को पहला झटका दिया। उन्हें अश्विन का बेहतरीन साथ मिला। अश्विन दौरे पर बेहतरीन फॉर्म में दिखे। अश्विन ने अपनी गति कर गेंद को ऊपर रखते हुए स्पिन कराने में कामयाब रहे। दोनों ने 20 ओवर में 76 रन देकर पांच श्रीलंकाई बल्लेबाजों को पैवेलियन भेजा। श्रीलंका की ओर से दिनेश चंडीमल ने सर्वाधिक 64 रन बनाए जबकि तिलकरत्ने दिलशान ने 48 रन का योगदान दिया।
स्कोर बोर्ड
श्रीलंका 8 विकेट पर 233 रन
थरंगा का तेंदुलकर बो जहीर 4
(11 गेंद)
दिलशान का कोहली बो जडेजा 48
(6×4, 79 गेंद)
संगकारा का धोनी बो जहीर 26
(2×4, 34 गेंद)
चांदीमल स्टंप धोनी बो अश्विन 64
(4×4, 81 गेंद)
जयवर्धने का रोहित बो अश्विन 23
(2×4, 34 गेंद)
परेरा स्टंप धोनी बो अश्विन 7
(12 गेंद)
मैथ्यूज नाबाद 33
(2×4, 28 गेंद)
थिरिमाने रनआउट 7
(11 गेंद)
कुलशेखरा का रोहित बो विनय 7
(9 गेंद)
मलिंगा नाबाद 1
(1 गेंद)
अतिरिक्त : 13। विकेट पतन : 1-12, 2-74, 3-100, 4-152, 5-172, 6-189, 7-204, 8-228। गेंदबाजी : जहीर 10-1-44-2, प्रवीण 10-0-54-0, विनय 10-1-56-1, जडेजा 10-0-41-1, अश्विन 10-1-32-3।
भारत 46.4 ओवर में 6 विकेट पर 234 रन
सहवाग का कुलशेखरा बो मलिंगा 10
(2×4, 8 गेंद)
तेंदुलकर बो मैथ्यूज 48
(5×4, 63 गेंद)
कोहली रनआउट 77
(8×4, 1×6, 94 गेंद)
रोहित का दिलशान बो परेरा 10
(1×4, 17 गेंद)
रैना का सेनानायके बो मैथ्यूज 24
(3×4, 27 गेंद)
धोनी का मलिंगा बो प्रसाद 4
(1×4, 5 गेंद)
जडेजा नाबाद 24
(1×4, 28 गेंद)
अश्विन नाबाद 30
(3×4, 38 गेंद)
अतिरिक्त : 7। विकेट पतन : 1-14, 2-89, 3-122, 4-157, 5-167, 6-181। गेंदबाजी : मलिंगा 9-0-49-1, कुलशेखरा 8-0-38-0, प्रसाद 10-0-47-1, मैथ्यूज 9.4-1-31-2, परेरा 5-0-37-1, दिलशान 5-0-27-0।
‘मैं हमेशा मुस्कराता रहता हूं चाहे हम जीत रहे हों या हार रहे हों। लेकिन जीतने वाली टीम की तरफ होना निश्चित ही सुखद एहसास देता है। निचले क्रम पर रविंद्र जडेजा और आर आश्विन ने बल्ले से अच्छे हाथ दिखाए। अश्विन ने पावरप्ले और स्लॉग ओवर में अच्छी गेंदबाजी की।’
- महेंद्र सिंह धोनी, भारतीय कप्तान
‘हमारे लिए जीत हासिल करना अहम था। मैं खुद भी जीत हासिल करने के लिए बेताब था। मुझे खुशी है कि मैंने गेंद और बल्ले से इस जीत में योगदान दिया। मैं खुद को पहले ऑफ स्पिनर मानता हूं और फिर जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, मैं खुद को उसके हिसाब से ढालता हूं। मैं निचले क्रम में कुछ रन भी बनाना चाहता हूं, जो टीम के लिए उपयोगी साबित हों।’
- आर अश्विन, मैन ऑफ द मैच
‘हमारे बल्लेबाज भारतीय स्पिनरों को अच्छी तरह नहीं खेल पाए। मध्य ओवरों में रन गति न बढ़ा पाना भी हमारे लिए नुकसानदायक रहा। हमें स्कोर बोर्ड पर एक अच्छा स्कोर टांगने की जरूरत थी। हमने मैच में कुछ गलतियां की हैं, जिन्हें हम आस्ट्रेलिया के खिलाफ अगले मुकाबले में सुधारेंगे।’
- महेला जयवर्धने, श्रीलंकाई कप्तान
1
खबर पर अपनी राय दें