|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Thursday, May 24, 2012  |  Last Update - 7:32 AM IST
क्रिकेट
  आप यहाँ हैं: होम » खेल » क्रिकेट

मौका भुनाने को तैयार हैं जिया

कराची (आईएएनएस)।
Story Update : Friday, February 10, 2012    12:33 PM
Zia ready to capitalize opportunity

इंग्लैंड के साथ संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में खेली जाने वाली ट्वेंटी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला के लिए पाकिस्तान की राष्ट्रीय टीम में पहली बार जगह बनाने वाले बाएं हाथ के बल्लेबाज अवैस जिया खासे उत्साहित हैं। जिया का कहना है कि वह इस मौके को भुनाने को लिए पूरी तरह तैयार हैं।

जिया ने हाल में घरेलू स्तर पर अच्‍छा प्रदर्शन किया था। उन्होंने रावलपिंडी रैम्स टीम की ओर से खेलते हुए पांच ट्वेंटी-20 मुकाबलों में 177 रन बनाए थे। इस प्रतियोगिता में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में वह चौथे स्थान पर थे।

वेबसाइट ‘ईएसपीएन क्रिक इंफो डॉट कॉम’ ने जिया के हवाले से लिखा है, ‘‘मेरी नई यात्रा शुरू हो चुकी है लेकिन इसको लेकर मैं थोड़ा नर्वस हूं। मेरा मानना है कि पाकिस्तान की राष्ट्रीय टीम में शामिल होना आसान काम नहीं है। इसके लिए मैंने लम्बा सफर तय किया है। मुझे लगता है कि मेरे मेहनत का फल मुझे मिला है। अब मेरे करियर का नया अध्याय शुरू हो चुका है। मैं इसको लेकर उत्साहित हूं और मौके को भुनाने को तैयार हूं।’’ उल्लेखनीय है कि पाकिस्तानी टीम इंग्लैंड के साथ तीन ट्वेंटी-20 मैचों की श्रृंखला खेलेगी। पहला मुकाबला 23 फरवरी को दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
क्रिकेट की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132