|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Thursday, May 24, 2012  |  Last Update - 7:30 AM IST
क्रिकेट
  आप यहाँ हैं: होम » खेल » क्रिकेट

जल्द ही बाउंड्री पार होगी युवी की बीमारी

चंडीगढ़/इंटरनेट डेस्क।
Story Update : Friday, February 10, 2012    11:07 AM
Yuvraj will soon cross the boundary of the disease

युवराज सिंह जल्द ही मैदान पर चौके-छक्के लगाते नजर आएंगे। शहर के क्रिकेट कोचों को उम्मीद है कि युवी जल्द वापसी करेंगे। सेक्टर 16 स्थित क्रिकेट स्टेडियम के कोच हरीश शर्मा के पास युवी ने नौ साल ट्रेनिंग ली है।

बीमारी को हरा देंगे
हरीश कहते हैं, एक बार तो उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो गई थी लेकिन वह एक फाइटर है और जल्द स्वस्थ होकर नई पारी शुरू करेगा। इसी सेंटर के कोच संजीव पठानिया ने कहा कि जैसे युवराज मैदान पर गेंदबाजों के हौसले पस्त करते हैं, उसी तरह इस बीमारी को भी हरा देंगे।

दुआएं युवी के साथ
पूर्व रणजी खिलाड़ी और कोच सुतीक्ष्ण मेहता ने कहा कि लोगों की दुआएं युवी के साथ हैं, वे जल्द वापसी करेंगे। क्रिकेट कोच सौरव विज के अनुसार उन्होंने अक्सर यूवी को विरोधी टीम के छक्के छुड़ाते हुए देखा है। वह भगवान से दुआ करते हैं युवराज जल्द ही वापसी करें। डीएवी कॉलेज के फिजीकल एजुकेशन हेड प्रोफेसर सतीश गांधी कहते हैं कि युवराज सिंह उनके दिल के काफी करीब हैं।

उन्होंने ग्रेजुएशन यहीं से की। बचपन में वह अपने पिता योगराज सिंह के साथ कॉलेज के क्रिकेट ग्राउंड में आते थे। इतने प्रतिभाशाली खिलाड़ी के साथ ऐसा हो जाए तो दिल को ठेस लगती है, लेकिन वह दिमागी रूप से मजबूत हैं और वह जल्इ ही मैदान पर वापसी करेंगे।


2

print

खबर पर अपनी राय दें

सम्बंधित ख़बरें
फाइटर युवराज यह मुकाबला भी जीतेंगे
रामदेव बोले, योग से ठीक करेंगे युवराज का कैंसर
आप की राय -
kapil kumar, rath hamirpur
हम god से दुआ karte की yoyraj जल्दी से टिक हो जाये जिससे की मैदान परे वपसी कर sake
bhaskar singh, delhi
हमारी दुआ है हमारा सिक्सर किंग इस बीमारी को भी हरा देगा।
नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
क्रिकेट की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132