|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Thursday, May 24, 2012  |  Last Update - 7:28 AM IST
क्रिकेट
  आप यहाँ हैं: होम » खेल » क्रिकेट

बदलाव की साक्षी बनेगी टी-20 की जीत

मेलबर्न (आईएएनएस)।
Story Update : Saturday, February 04, 2012    2:55 PM
Twenty20 win Will witness of change

भारतीय क्रिकेट टीम के मध्यक्रम के बल्लेबाज सुरेश रैना मानते हैं कि दूसरे ट्वेंटी-20 मैच में अपने शानदार प्रदर्शन, खासकर क्षेत्ररक्षण की मदद से उनकी टीम ने यह संदेश दिया है कि वह एकदिवसीय मैचों में जोरदार प्रदर्शन करेगी।

रैना ने त्रिकोणीय श्रृंखला के अंतर्गत रविवार को आस्ट्रेलिया के साथ मेलबर्न क्रिकेट मैदान पर होने वाले एकदिवसीय मुकाबले की पूर्व संध्या पर संवाददाताओं से कहा कि ट्वेंटी-20 की जीत उनकी टीम के लिए बदलाव की साक्षी बन सकती है।

रैना ने कहा, ‘‘जितने भी खिलाड़ी एकदिवसीय विशेषज्ञ के तौर पर टीम में शामिल किए गए हैं, वे युवा हैं। जब क्षेत्ररक्षण अच्‍छा होता है तो माहौल बनता है। ऐसे में मैदान में एक सकारात्मक ऊर्जा दिखाई देती है। इससे माहौल पूरी तरह बदल जाता है।’’

‘‘हमने शुक्रवार को ट्वेंटी-20 मुकाबले के दौरान यही देखा। हमारा क्षेत्ररक्षण बेहद अच्‍छा था। थ्रो पूरी तरह सटीक थे। हर किसी ने अपने स्तर के साथ न्याय किया। हमारी बल्लेबाजी भी स्तरीय रही। हम इस प्रदर्शन को आगे बनाए रखने की उम्मीद करेंगे।’’

रैना ने कहा कि एकदिवसीय मैचों के परिणाम निश्चित तौर पर अलग होंगे। बकौल रैना, ‘‘एकदिवसीय क्रिकेट बिल्कुल भिन्न होता है। हम एक इकाई के तौर पर खेल रहे हैं और इसका फायदा 50 ओवर के खेल में जरूर मिलेगा। हमारे कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जो एकदिवसीय विशेषज्ञ के तौर पर जाने-जाते हैं। ऐसे खिलाड़ी हमारे लिए काफी फायदेमंद साबित होंगे।’’


2

print

खबर पर अपनी राय दें

आप की राय -
Vasim Ahmad, Bachiti
very good thought
pankaj singh, mathura
right say.
नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
क्रिकेट की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132