|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Thursday, May 24, 2012  |  Last Update - 7:27 AM IST
क्रिकेट
  आप यहाँ हैं: होम » खेल » क्रिकेट

सबसे महंगे बिके रविंद्र जडेजा

बंगलूरू।
Story Update : Sunday, February 05, 2012    12:59 AM
The most expensive sold Ravindra Jadeja

टीम इंडिया के आलराउंडर आईपीएल-5 की नीलामी सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। चेन्नई सुपरकिंग्स ने उन्हें 20 लाख डॉलर लगभग 9.72 करोड़ रुपये में खरीदा। वहीं, वीवीएस लक्ष्मण, आस्ट्रेलिया के पीटर सिडल और इंग्लैंड के ग्रीम स्वान जैसे खिलाड़ियों को कोई खरीददार नहीं मिला।

चेन्नई ने मारी बाजी
नीलामी से ठीक एक दिन पहले आस्ट्रेलिया के खिलाफ ट्वंटी-20 जीत में मैन ऑफ द मैच रहे जडेजा पर पैसों की बरसात होना लाजिमी है। सभी फ्रेंचाइजी टीमों की निगाहें उन पर लगी थी। नीलामी में चेन्नई सुपर किंग्स और डेक्कन चार्जर्स दोनों 20 लाख डॉलर में जडेजा को खरीदना चाहते थे लेकिन सिक्रेट टाईब्रेकर में बाजी चेन्नई ने मारी।

विदेशियों में जयवर्धने सबसे महंगे
उधर, विदेशी खिलाड़ियों में दिल्ली डेयरडेविल्स ने महेला जयवर्धने को 14 लाख डॉलर में खरीदा जबकि न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मैककुलम को कोलकाता नाइटराइडर्स ने 9 लाख डॉलर में खरीदा। पहले सीजन में भी मैककुलम केकेआर का ही हिस्सा थे लेकिन बाद में उन्हें कोच्चि ने अपने टीम में शामिल कर लिया था। वहीं ट्वंटी-20 में उम्दा गेंदबाजी करने वाले आर विनय कुमार को भी अच्छे प्रदर्शन का इनाम मिला। उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर ने 10 लाख डॉलर में खरीदा। एस श्रीसंत को राजस्थान रॉयल्स ने चार लाख डॉलर में खरीदा जबकि आरपी सिंह को मुंबई इंडियंस ने छह लाख डॉलर में खरीदा।

विनय को भी एक मिलियन
रवींद्र जडेजा : 20 लाख डॉलर : चेन्नई सुपरकिंग्स
आर विनय कुमार : 10 लाख डॉलर : चेन्नई सुपरकिंग्स
पार्थिव पटेल : 6.40 लाख डॉलर : डेक्कन चार्जर्स
आरपी सिंह : 6 लाख डॉलर : मुंबई इंडियंस
एस श्रीसंत : 4 लाख डॉलर : राजस्थान रॉयल्स
रोमेश पोवार : 1.60 लाख डॉलर : किंग्स इलेवन पंजाब

जयवर्धने विदेशियों में अव्वल
महेला जयवर्धने (श्रीलंका) : 14 लाख डॉलर : दिल्ली डेयरडेविल्स
ब्रेंडन मैककुलम (न्यूजीलैंड) : 9 लाख डॉलर : केकेआर
सुनील नारायण (विंडीज) : 7 लाख डॉलर : केकेआर
थिषारा परेरा (श्रीलंका) : 6.50 लाख डॉलर : मुंबई इंडियंस
मिचेल जानसन (आस्ट्रेलिया) : 6 लाख डॉलर : मुंबई इंडियंस
आंद्रे रसेल (विंडीज) : 4.50 लाख डॉलर : दिल्ली डेयरडेविल्स
मुथैया मुरलीधरन (श्रीलंका) : 2.20 लाख डॉलर : रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर
अजहर महमूद (पाकिस्तान) : 2 लाख डॉलर : किंग्स इलेवन पंजाब
जेम्स फुल्कनेर (आस्ट्रेलिया) : 1.90 लाख डॉलर : किंग्स इलेवन पंजाब
ब्रैड हॉग (आस्ट्रेलिया) : 1.80 लाख डॉलर : राजस्थान रॉयल्स
रोबिन पीटरसन (द. अफ्रीका) : 1 लाख डॉलर : मुंबई इंडियंस
डरेन ब्रावो (विंडीज) : 1 लाख डॉलर : डेक्कन चार्जर्स
डेनियल हैरिस (आस्ट्रेलिया): 70 हजार डॉलर : डेक्कन चार्जर्स
हर्शेल गिब्स (द अफ्रीका) : 50 हजार डॉलर : मुंबई इंडियंस
दिनेश चांदीमल (श्रीलंका) : 50 हजार डॉलर : राजस्थान रॉयल्स
केवन कूपर () : 50 हजार डॉलर : राजस्थान रॉयल्स
मर्चेंट डी लांगे (द अफ्रीका) : 50 हजार डॉलर : कोलकाता नाइटराइडर्स
डग ब्रेसवेल (न्यूजीलैंड) : 50 हजार डॉलर : दिल्ली डेयरडेविल्स

प्लेयर्स फ्रेंचाइजी में कायम
क्रिस गेल : 5.50 लाख डॉलर : रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर
डेविड मिलर : 1 लाख डॉलर : किंग्स इलेवन पंजाब

ट्रेडिंग विंडो के जरिये स्थानांतरण
केविन पीटरसन : डेक्कन चार्जर्स से दिल्ली डेयरडेविल्स
एंड्रयू मैकडोनाल्ड : दिल्ली डेयरडेविल्स से रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर
दिनेश कार्तिक : किंग्स इलेवन पंजाब से मुंबई इंडियंस
प्रज्ञान ओझा : डेक्कन चार्जर्स से मुंबई इंडियंस
आर सतीश : मुंबई इंडियंस से किंग्स इलेवन पंजाब
हरमीत सिंह : डेक्कन चार्जर्स से किंग्स इलेवन पंजाब

मुख्य बिंदु
- टीम में उपलब्धता को देखते हुए फ्रेंचाइजी टीमों ने खरीददारी की।
- खिलाड़ियों की फिटनेस और मौजूदा फार्म को नजर में रखा गया।
- व्यवसायिक हितों के मद्देनजर नीलामी पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
क्रिकेट की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132